हल्द्वानी। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी ने सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान किच्छा जनपद ऊधमसिंह नगर में वरिष्ठ निरीक्षक के प्रभार में कार्यरत शांति भंडारी को 10,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के कार्यालय में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि वह हर प्रकार के वजन तोलने वाले कांटे और बांट बेचने तथा उनकी मरम्मत का कार्य करता है। इसके लिए लाइसेंस की आवश्यकता होती है, जिसे प्राप्त करने के लिए उसने विभाग में आवेदन किया था। शिकायतकर्ता का कहना था की शांति भण्डारी ने उसका लाइसेंस जारी कर दिया था, लेकिन अब वे उसे अनावश्यक रूप से परेशान कर रही थीं। उन्होंने लाइसेंस रद्द करने की धमकी देकर 10,000 रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए गए। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन के निर्देश पर अनिल सिंह मनराल ने तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया।नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज 09-12-2024 को टीम ने शिवपुरम् कॉलोनी, निकट चीनी मिल, हल्द्वानी रोड, किच्छा स्थित कार्यालय में श्रीमती शांति भण्डारी को शिकायतकर्ता से 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा। निदेशक सतर्कता डॉ. वी. मुरूगेशन ने इस सफल ट्रैप के लिए सतर्कता टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉 उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]