रुद्रपुर। एक महिला के साथ ट्रेडिंग के नाम पर 3.51 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। सोमवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
नियर सम्राट ढाबा काशीपुर रोड निवासी अनुराध साह ने साइबर क्राइम पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बीते दिनों उन्होंने गूगल पर शेयर मार्केटिंग और ट्रेडिंग के संबंध में सर्च किया था। इसके बाद एक लिंक पर क्लिक करने पर वह अचानक एक व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ गई। इस ग्रुप के एडमिन ने खुद को रिसेप्शनिस्ट बताकर उसे ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देकर अपने प्रोफिट के स्क्रीन शॉट शेयर कर निवेश करने का सुझाव दिया। इस पर विश्वास कर उन्होंने ट्रेडिंग करने की सहमती जताई।इसके बाद उनकी एक एप में यूआईडी बनाई गई। वहीं उनको आईपीओ की खरीदारी करने के लिए एप में रकम जमा करना शुरू कर दिया। प्रोफिट चार्ट में रकम में मुनाफा देख उन्होंने 5 से 14 अक्तूबर तक कुल 3.51 लाख रुपये जमा कराए। इसके बाद जब उन्होंने रकम विड्राल करने की कोशिश की, तो रकम उनके खाते में नहीं आई और उन्हें ठगी होने का अहसास हुआ। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]