उधमसिंह नगर। बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड षड्यंत्र में शामिल आरोपी सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को एसआईटी प्रभारी और एसपी सिटी मनोज कत्याल की अगुवाई में पुलिस टीम ने लखीमपुर खीरी के गोरी फंटा से गिरफ्तार किया है।
ऊधम सिंह नगर जनपद के नानकमत्ता के डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड प्रकरण में उत्तराखंड पुलिस की तमाम टीमों द्वारा इस हत्याकांड से जुड़े हुए आरोपियों के ठिकानों और उनकी तलाश में अलग-अलग राज्यों में दबिशें जारी है। इसी कड़ी में आज ऊधमसिंह नगर पुलिस को सफलता मिली है। जिसमे बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड को अंजाम देने के षड्यंत्र में शामिल सतनाम सिह निवासी कुईया महोलिया थाना बन्डा शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां रायपुर थाना क्षेत्र की विष्णु लोक कॉलोनी में मंगलवार दोपहर लूट के विरोध पर घर में घुसे आरोपी ने 85 वर्षीय बुजुर्ग रमेश कपूर, उनकी 76 वर्षीय पत्नी रजनी कपूर और करीब 45 वर्षीय नौकरानी शीला पर पेचकस से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। कैंचीधाम मंदिर के समीप मंगलवार (आज) दूध लेकर जा रही एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया। […]