इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय महिला महाविद्यालय में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित हुई स्लोगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय हल्द्वानी की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत स्लोगन तथा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता एक ऐसा आयोजन है जिसमें छात्राओं के कलात्मक कौशल और रचनात्मकता को सामने लाने के लिए चित्र से प्रस्तुती दी जाती है। नमामि गंगे इकाई के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं में रचनात्मकता का सृजन करना एवं स्वच्छता के प्रति उनके विचारों को प्रकट करना ही इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य है। स्लोगन प्रतियोगिता में गार्गी पांडे ने प्रथम स्थान गरिमा पंत ने द्वितीय स्थान तथा गीता पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में ऋषिका ने प्रथम स्थान गार्गी पांडे ने द्वितीय स्थान तथा भूमिका खाती व अंजलि ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका में डॉ0 प्रभा साह, डॉ0 अंजु पालीवाल, डॉ0 ज्योति चुफाल मौजूद रहे। इस अवसर पर नमामि गंगे समिति के डॉ0 गीता पंत डॉ0 ललिता जोशी डॉ0 रेखा जोशी सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Indira Priyadarshini Government Women's College Slogan and poster competition organized under cleanliness fortnight Slogan and poster competition organized under cleanliness fortnight at Indira Priyadarshini Government Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

इलाज के दौरान 23 वर्षीय महिला की मौत में आरोपी नईम पहलवान गिरफ्तार; जेल भेजा गया 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]

Read More
उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More