एंबुलेंस में महिला को लेटाकर हो रही थी शराब की तस्करी, पुलिस ने किया महिला सहित चार को गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। अवैध शराब तस्करों ने तस्करी का ट्रेंड बदल दिया है पुलिस से बचने के लिए शराब तस्कर नई-नई तरकीब इजाद कर रहे हैं कभी-कभी तस्करों के हथकंडे देख पुलिस भी चकित रह जाती है। ऐसा ही मामला राजधानी देहरादून के रानीपोखरी थाना क्षेत्र से आया है यहां पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। एंबुलेंस में महिला को शराब की पेटियों के ऊपर मरीज की तरह लिटाकर ले जाया जा रहा था। जब एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें 20 पेटी शराब बरामद हुई। पुलिस ने महिला सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर्व पर प्रकृति संरक्षण का संकल्प के साथ महानगर कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि गत रात्रि रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल राणा पुलिस पार्टी सहित वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस सायरन बजाते हुए पहुंची। एंबुलेंस को रुकने का इशारा कर पूरा मार्ग खाली होने के बावजूद बिना वजह सायरन बजाने का कारण पूछा तो चालक पुलिस को देख घबरा गया। शक होने पर एंबुलेंस की चेकिंग की गई तो उसमें एक महिला लेटी हुई दिखी, जोकि संदिग्ध लग रही थी। एंबुलेंस की तलाशी के दौरान उसमें से 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब देहरादून से ऋषिकेश ले जाई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में पूजा-अर्चना एवं वृक्षारोपण कर मनाया हरेला पर्व  

पूछताछ का विवरणः– अभियुक्त गणों द्वारा पूछताछ पर बताया गया कि हमारे द्वारा देहरादून से अवैध शराब लाकर ऋषिकेश बेचने के लिए ले जा रहे थे। तथा जगह-जगह पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए एंबुलेंस का प्रयोग किया जाता है। अभियुक्ता रवीना भटनागर के विरुद्ध पूर्व में भी कोतवाली ऋषिकेश एवं थाना रानीपोखरी में शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी के अभियोग पंजीकृत है।

अपराधिक इतिहासः– अभियुक्ता रवीना भटनागर का अपराधिक इतिहास मु0अ0स0-214/09 ,135/10, 178/10, 443/10, 290/20 , 60 आबकारी अधिनियम कोत0 ऋषिकेश।
मु0अ0स0 – 387/20, 8/20एनडीपीएस एक्ट कोत0 ऋषिकेश। मु0अ0स0 दृ 09/09 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना रानीपोखरी।

यह भी पढ़ें 👉  तीनपानी चौराहा से बाल संसार स्कूल मार्ग की बदहाल सड़क पर बच्चों ने किया प्रतीकात्मक पौधरोपण

गिरफ्तार अभियुक्तगणः
1- अभिषेक पुत्र श्री राजकुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश उम्र 20 वर्ष ( एंबुलेंस चालक)।
2- प्रिंस सन ऑफ शेर सिंह निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश उम्र 24 वर्ष।
3- सनी पुत्र पप्पू निवासी बापू ग्राम वीरभद्र ऋषिकेश उम्र 31 वर्ष।
4- रवीना भटनागर पत्नी राजू भटनागर निवासी कुमारवाड़ा आदर्श ग्राम ऋषिकेश उम्र 36 वर्ष।

बरामदगी मालः-
1- 20 पेटी (960 पव्वे )अवैध देसी शराब जाफरान।
2- एक एंबुलेंस ओमिनी UK 04 K 1463

पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news police arrested four including the woman Smuggling of liquor was being done by lying the woman in an ambulance Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल : युवक पर शौचालय में मौजूद महिलाओं की आपत्तिजनक वीडियो बनाने का आरोप 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ओपीडी भवन स्थित महिला शौचालय में सुबह करीब 11:30 बजे एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में छिपा मिला। आरोप है कि युवक फायर सेफ्टी पाइप पर बैठकर महिलाओं की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था। जानकारी के अनुसार एक […]

Read More
उत्तराखण्ड

ऑपरेशन कालनेमि : तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह के दो पुरुष और एक महिला पुलिस गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के तहत पुलिस ने अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.55 लाख रुपये नकद, एक लग्जरी कार, आईफोन […]

Read More
उत्तराखण्ड

रामपुर रोड में ट्रक की चपेट में आने से पूर्व सैनिक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रामपुर रोड स्थित नेक्सा शोरूम के पास शुक्रवार (आज) एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के पूर्व जवान की मौत हो गई। आरोपी ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। यह भी पढ़ें 👉  डंपर के अनियंत्रित होकर गहरी […]

Read More