एसओजी और महिला ट्रैफिकिंग सेल ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 महिलाओं सहित 8 लोगो को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। यहां पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए चार युवतियों समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, एसओजी और महिला ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने संयुक्त रुप से सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। जिसमे चार लड़के और चार लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विभा दीक्षित, सीओ यातायात नैनीताल के निर्देशन में लता बिष्ट, प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल नैनीताल तथा नंदन सिंह रावत, प्रभारी एसओजी द्वारा एक ज्वाइंट ऑपरेशन में  हल्द्वानी शहर में सैक्स रैकेट चला रहे कलकत्ता के दंपत्ति को धर दबोचा। दबिश देने गई टीम ने किराए के मकान में संचालित सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला आसाम की पाई गाय। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लालडांट स्थित एक घर में सैक्स रैकेट संचालित किए जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एसओजी के साथ मिलकर उक्त घर में छापेमारी कर दी। आरोपियों द्वारा किराए पर लिए गए मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से कलकत्ता की रहने वाली महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ आसाम के एक और दंपति को पुलिस ने दबोचा। इस महिला के पति का नाम अली हैदर है। गिरफ्तार तीसरी महिला भी कलकत्ता की है, जो ज्यादा पैसों के लालच में फंस कर हल्द्वानी आ गई थी। चौथी लड़की दिल्ली से यहां आई थी। इसके अलावा नैनीताल पुलिस ने काठगोदाम नई बस्ती निवासी ग्राहक शादाब व फैजल खान को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे और हर एक से डेढ़ माह के बीच मकान बदल कर धंधा चला रहे थे। नैनीताल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर कोतवाली हल्द्वानी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

इस दौरान पुलिस टीम में नन्दन सिंह रावत प्रभारी एसओजी, महिला उप निरीक्षक लता बिष्ट प्रभारी एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल नैनीताल, कांस्टेबल कुन्दन कठायत, अशोक रावत, त्रिलोक चन्द एसओजी, कांस्टेबल किशन सिंह, महिला कांस्टेबल नीतू चंदोला, लक्ष्मी वर्मा शामिल रहें।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल अधिकार संरक्षण आयोग उत्तराखंड के सदस्य की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बारिश बनी आफत : नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर पहाड़ी दरकरने और बोल्डर गिरने से दोनों ओर फंसे वाहन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। लगातार बारिश के चलते नैनीताल-काठगोदाम मार्ग पर रविवार (आज) सुबह दो गांव के पास अचानक पहाड़ी दरकने से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर सड़क पर आ गिरे। देखते ही देखते पूरा मार्ग मलबे से पट गया और दोनों ओर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद […]

Read More
उत्तराखण्ड

कहासुनी से खूनी वारदात तक : गुस्से में उठी तलवार के जवाब में चले फावड़े से पत्नी की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। नैनीताल जिले के काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवला तल्ला पजाया, गौलापार में आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी के बीच हुआ झगड़ा खूनी वारदात में बदल गया। कहासुनी के दौरान तलवार लेकर पति की ओर बढ़ी पत्नी पर पति ने फावड़े के हत्थे से […]

Read More
उत्तराखण्ड

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास, पहले शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    मुख्यमंत्री धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने गौलापार में किया भूमि पूजन   अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं के खातों में डीबीटी से पहुँची प्रोत्साहन राशि, देवभूमि खेल रत्न और द्रोणाचार्य पुरस्कार वितरित   हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस (29 अगस्त) के पावन अवसर पर उत्तराखंड के खेल […]

Read More