बेटे ने मां-बाप का कत्ल कर दफनाया सेप्टिक टैंक में, फिर उसी पर फूल खिलाकर पूरे किये अपने शौक 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

छत्तीसगढ़। यहां रायपुर की अदालत ने एक साइको किलर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। आरोप है कि साइको किलर ने पहले मां-बाप की गला घोंटकर हत्या की और फिर रायपुर के घर में सेप्टिक टैंक में दफना दिया। उसके ऊपर एक फूल का पौधा लगाने के बाद, सब कुछ बेचकर पौने 2 करोड़ रुपए लेकर भोपाल चला गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमिका की भी गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रेमिका की लाश को पुराने संदूक में रखकर सीमेंट का घोल भरकर एक चबूतरा बना दिया। रायपुर जिला कोर्ट के विशेष न्यायाधीश एचएस टेकाम ने आखिरकार हत्यारे उदय दास को उसके करतूतों की सजा दे दी है। दरअसल, हत्यारा उदयन दास रायपुर स्थित मकान में पिता बीके दास और मां इंद्राणी के साथ रहता था। पिता भोपाल की भारत हैवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड (भेल) में फोरमैन थे, जबकि मां विध्यांचल भवन में एनालिस्ट की पोस्ट से रिटायर हुई थीं। आए दिन उदयन दास का मां-बाप से पैसों को लेकर झगड़ा होता था। इसी बीच साल 2007 में ऑनलाइन चैटिंग ऐप पर पश्चिम बंगाल के बांकुरा निवासी आकांक्षा उर्फ श्वेता (28) से उदयन दास की दोस्ती हुई। साल 2010 में उदयन दास की पैसों की डिमांड बढ़ गई। पैसों की झिक-झिक में उदयन दास आपे से बाहर हो गया और माता-पिता की हत्या कर दी। इसके बाद रायपुर स्थित मकान के आंगन में सेप्टिक टैंक बनवाकर उसमें माता-पिता को दफना दिया। इसके बाद उसी के ऊपर एक फूल का पौधा लगाया, जिससे किसी को शक न हो। मां-बाप के रिटायरमेंट और मकान बेचकर करीब पौने 2 करोड़ रुपए की रकम हासिल की। इन पैसों से उसने पहले अपने शौक पूरे किए। एक ऑडी फिर दूसरी होंडा सिटी सिविक का टॉप मॉडल खरीदा। उसके बाद भोपाल चला गया। साल 2016 में उदयन दास ने प्रेमिका आकांक्षा को भोपाल बुलाया। उसपर भरोसा करके आकांक्षा ने घरवालों से अमेरिका में नौकरी करने का झूठ बोलकर भोपाल पहुंच गई। लिव-इन में रहते हुए उदयन दास का प्रेमिका से झगड़ा हो गया। इस बीच उदयन दास ने प्रेमिका को भी मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद दो दिन तक लाश के साथ रहा। उसके बाद एक संदूक में लाश को ठूंसकर दफना दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Chhattisgarh news crime news Son killed parents and buried them in septic tank then fulfilled his hobby by feeding flowers on it

More Stories

खास खबर

राष्ट्रपति बॉडीगार्ड मैराथन में उत्तराखण्ड का दमदार प्रतिनिधित्व कर हल्द्वानी के प्रवेश पाण्डे और सौरभ ने बढ़ाया प्रदेश का मान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली/हल्द्वानी। राष्ट्रपति के अंगरक्षक (PBG) की विरासत का सम्मान करना और पैराप्लेजिक रिहैबिलिटेशन सेंटर के लिए योगदान देने के उद्देश्य से दिल्ली कैंट में आयोजित प्रतिष्ठित प्रेसिडेंट बॉडीगार्ड मैराथन में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ देशभर से आए धावकों ने उत्साहपूर्वक भाग […]

Read More
खास खबर

“यहां कूड़ा फेंकना मना है” बोर्ड के नीचे ही लगा कूड़े का ढेर, आखिर कहां गई हमारी सभ्यता?

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   सड़क किनारे साफ-साफ बोर्ड लगा है — “यहां कूड़ा फेंकना मना है”, लेकिन विडंबना देखिए कि उसी स्थान पर लोगों द्वारा लगातार कूड़ा फेंका जा रहा है। आखिर क्या यही हमारे सभ्य समाज की पहचान है? स्वच्छता केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य […]

Read More
खास खबर

अपने हुए बेगाने : बूढ़ी अवस्था का वृद्धाश्रम बना सहारा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  जिन बच्चों को माँ-बाप निस्वार्थ भाव से प्यार, त्याग और संघर्ष के साथ पाल-पोसकर बड़ा करते हैं, उनसे यही उम्मीद रहती है कि वे बुढ़ापे में उनका सहारा बनेंगे। लेकिन बदलते समय में कई ऐसे माता-पिता हैं जिन्हें अपने ही बच्चों की उपेक्षा का सामना करना पड़ता है और अंततः उन्हें […]

Read More