खाने में जहर देने के शक में बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर कर दी हत्या  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां खाने में जहर देने के शक में एक बेटे ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

देहरादून के प्रेमनगर में एक युवक ने गला दबाकर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के अनुसार प्रेमनगर निवासी चंद्रा देवी उम्र 55 वर्ष अपनी बेटी के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर उसकी अपने बेटे अजय के साथ बहस हो गई। जिसके बाद अजय ने अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने के बाद अपने भाई को मां द्वारा आत्महत्या करने की झूठी सूचना दे दी। सूचना पर भाई और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। 

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी सख्त : गड्ढेदार सड़कें मिलीं तो अफसरों की तय होगी जवाबदेही, एक नवंबर तक मरम्मत के निर्देश

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अजय से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अल्सर का मरीज है उसे इंटरनेट से पता चला कि अल्सर खाने में जहर के कारण होता है। उसे शक था की उसकी मां उसे खाने में जहर दे रही है। इससे वह अपना आपा खो बैठा और मां की हत्या कर दी। आरोपी मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news Son strangled his mother to death on suspicion of poisoning her food Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More