इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय महिला महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा स्वच्छता विषय पर आयोजित की गई भाषण प्रतियोगिता  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। इंदिरा प्रियदर्शनी राजकीय स्नातकोत्तर महिला वाणिज्य महाविद्यालय की नमामि गंगे इकाई द्वारा सोमवार (आज) स्वच्छता विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर और बड़े ही उत्साह पूर्वक प्रतिभा किया। 

स्वच्छता की प्रासंगिकता को बताते हुए ऐश्वर्या बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अभिन्न अंग है और इसे हम बचपन से सीखते आए हैं जो उम्र के साथ ये हमारी आदत बन जाती है। दिव्या ने कहा स्वच्छता हमारे स्वस्थ जीवन का एक अभिन्न हिस्सा है और बिना स्वच्छता के जीवन शायद मुमकिन ही नहीं। उमरा सैफी ने कहा कि स्वच्छता को केवल घर तक सीमित नहीं रखना चाहिये। हमें अपने आस-पास के पर्यावरण और देश के हित में भी स्वच्छता का उपयोग करना चाहिये। इसके पश्चात हर्षित जोशी, नित्या पांडे, भावना पोखरिया, मिनी नेगी, भाग्यश्री, प्रगति, अंजलि रौतेला, आरती, अंजलि आदि ने अपने भाषण में स्वच्छता की प्रासंगिकता को विस्तार से भाषित किया। भाषण प्रतियोगिता में दिव्या सुनाल बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम, ऐश्वर्या बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर तथा अंजलि रौतेला बीकॉम ऑनर्स प्रथम सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर की भाग्यश्री एवं बीएससी प्रथम सेमेस्टर की प्रगति साह ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक की भूमिका में डॉ0 ललित जोशी, डॉ0 रेखा जोशी रहे। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो0 शशि पुरोहित ने कहा कि स्वच्छता रूपी राष्ट्रीय अभियान में इस प्रकार के मंचों के माध्यम से यदि हम प्रतिभाग करते हैं तो इससे हमारे संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास होता है और साथ ही राष्ट्रीय आंदोलन में सहभागिता करते हमें अत्यंत संतुष्टि की अनुभूति होती है। अंत में नमामि गंगे के संयोजक डॉ0 रितुराज पंत ने प्राचार्य एवं निर्णायक मंडल का धन्यवाद ज्ञापित किया और प्रतिभागियों के उत्साह पूर्वक प्रतिभा करने की सराहना की।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Indira Priyadarshini Government Women's College Speech competition on the topic of cleanliness organized by Namami Gange unit Speech competition on the topic of cleanliness organized by Namami Gange unit of Indira Priyadarshini Government Women's College Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More