सपा के जिलाध्यक्ष ने दिया पद एवं पार्टी से त्यागपत्र, प्रदेश अध्यक्ष की गलत नीतियों को बताया वजह 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी में ‘इस्तीफा बम’ फूटा है। सपा के जिलाध्यक्ष अख्तर अली ने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसका कारण उन्होने सपा के प्रदेश अध्यक्ष शम्भु प्रसाद पोखरियाल की गलत नीतियों को बताया है। अख्तर अली सपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं में से हैं।  

यह भी पढ़ें 👉  विकसित भारत की थीम पर दून कॉन्वेंट में वार्षिकोत्सव का भव्य आयोजन

प्रेस को जारी अपने इस्तीफे में अख्तर अली ने कहा है कि मैं बड़े दुख के साथ समाजवादी पार्टी छोड़ रहा हूं। मैं वर्ष 2002 से सपा में बतौर कार्यकर्ता सक्रिय रहा हूं। पार्टी नेतृत्व ने जो भी जिम्मेदारी सौंपी उसे ईमानदारी से निभाया। ज्ञात हो कि अख्तर अली सपा के महानगर अध्यक्ष भी रहे हैं। जिसके बाद उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष का पद सौंपा था। उनका कहना है कि इन दोनों पदों पर रहते हुए उन्होने ईमानदारी से काम किया। लेकिन अब प्रदेश अध्यक्ष की गलत नीतियों की वजह से उन्हें मजबूरन पद से इस्तीफा देना पड़ रहा है। उनका कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष रोज़ कोई न कोई तुगलकी फरमान जारी करते हैं। सपा के अधिकांश कार्यकर्ताओं का शोषण किया जा रहा है। इतना लंबा समय सपा में गुज़ारने के बाद आज मैं पार्टी में अपने आपको अकेला और निर्बल महसूस कर रहा हूं। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Samajwadi parti SP's district president resigned from the post and the party told the reason for the wrong policies of the state president Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

INDIA गठबंधन की मेगा रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन : मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठी मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। यहां रामलीला मैदान में रविवार क INDIA गठबंधन की ओर से चुनाव में कथित अनियमितताओं और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में मेगा रैली आयोजित की गई। रैली के माध्यम से विपक्षी दलों ने अपनी एकजुटता और राजनीतिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

कार सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग : डेढ़ लाख की नकदी समेत सामान राख 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां रविवार (आज) दोपहर एक कार सर्विस सेंटर में अचानक भीषण आग लग गईं। आग सबसे पहले स्पेयर पार्ट्स स्टोर में लगी और देखते ही देखते पब्लिक लाउंज व बिलिंग काउंटर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से सेंटर में रखा सोफा, फर्नीचर […]

Read More
उत्तराखण्ड

फर्जी UTET प्रमाणपत्र से सरकारी नौकरी हासिल करने के आरोपी तीन शिक्षक बर्खास्त; अब FIR दर् 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  अल्मोड़ा। यहांफर्जी यूटीईटी प्रमाणपत्र के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने वाले तीन शिक्षकों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कस गया है। विभागीय जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद तीनों शिक्षकों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है।अब शिक्षा विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपितों […]

Read More