एसएसबी ने 11 लाख से अधिक की भारतीय करेंसी के साथ भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
चंपावत। बनबसा में एसएसबी ने भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली नागरिक को 11 लाख से अधिक की भारतीय करेंसी केसाथ पकड़ा है। एसएसबी ने आरोपी नेपाली नागरिक को मय करेंसी भारतीय कस्टम के सुपुर्द कर दिया है। कस्टम ने करेंसी जब्त कर आरोपी पर फेमा एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर छोड़ दिया है।
 
एसएसबी 57वीं वाहिनी के कमांडेंट मनोहर लाल ने बताया कि बुधवार को बनबसा में डी कंपनी की एसआई आरती बुनकर, कांस्टेबल कृष्ण कुमार और अशोक कुमार सघन चेकिंग अभियान पर थे। इसी बीच भारत से नेपाल जारहे नेपाली नागरिक प्रेम सौंद (27) पुत्र जीत बहादुर सौंद निवासी ग्राम झलारी जिला कंचनपुर (नेपाल) की तलाशी ली गई तो उसके पास से 11,00,500 रुपये की भारतीय नकदी बरामद हुई।इसमें सभी नोट पांच सौ रुपये के हैं।
 
पूछताछ में उसने स्वयं को बेंगलुरू के स्वीगी कंपनी का डिलीवरी बॉय बताया। पूछताछ में वह भारतीय करेंसी के संबंध में कोई सही जानकारी नहीं दे सका और न ही वैध दस्तावेज ही दिखा पाया।बता दें कि भारत से नेपाल को केवल 25 हजार रुपये तक की भारतीय नकदी ले जाई जा सकती है। इसमें पांच सौ के नोट ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। नेपाली नागरिक पर कस्टम में मुकदमा दर्ज किया गया है। उस पर कस्टम न्यायालय में मुकदमा चलेगा।एसएसबी के अधिकारी यह भी पता कर रहे हैं कि कहीं पकड़ी गई भारतीय करेंसी चोरी की तो नहीं है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: champawat news India-Nepal border Indian currency of more than 11 lakh SSB arrested Nepali citizen SSB arrested Nepali citizen on India-Nepal border with Indian currency of more than 11 lakh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More