एसएसपी देहरादून ने किया बड़ा फेरबदल, बदले सभी थानों एवं कोतवाली के प्रभारी

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एसएसपी ने अजय सिंह ने जिले में तैनाती के करीब दो महीने बाद थानास्तर पर पहला बड़ा फेरबदल किया है। इस दौरान कुछ प्रभारियों से चार्ज छिना तो कुछ के थाने बदल दिए गए हैं। बिंदाल चौकी इंचार्ज शैंकी कुमार को सेलाकुई थाने की कमान दी गई है।

एसएसपी अजय सिंह ने तबादला सूची जारी की। शहर कोतवाली क्षेत्र में डकैती के बाद कोतवाल राकेश गुसाईं को यहां से हटाकर डालनवाला थाने का चार्ज दिया है। इंस्पेक्टर डालनवाला राजेश साह को शहर कोतवाली का चार्ज मिला है। रायवाला थाने के इंचार्ज होशियार सिंह पंखोली को डोईवाला कोतवाली की कमान दी गई है। डोईवाला कोतवाल देवेंद्र चौहान को रायवाला थाने का चार्ज मिला है। इंस्पेक्टर पटेलनगर सूर्यभूषण सिंह को विकासनगर का कोतवाल बनाया गया है। विकासनगर कोतवाल संजय कुमार पटेलनगर कोतवाली के इंचार्ज बने हैं। मसूरी कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट को ऋषिकेश कोतवाली का चार्ज मिला है। ऋषिकेश कोतवाल केआर पाण्डेय को शिकायत प्रकोष्ठ में भेजा गया है। महिला हेल्पलाइन इंचार्ज गिरीश चंद्र शर्मा को कैंट कोतवाली की कमान दी गई है। कैंट कोतवाल सम्पूर्णानंद गैरोला को महिला हेल्पलाइन इंचार्ज बनाया गया है। एसएसपी के पेशकार मनोज असवाल मसूरी के नए कोतवाल होंगे। वहीं शिकायत प्रकोष्ठ प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश चंद्र भट्ट एसएसपी के नए पेशगार होंगे। एसओ कालसी रविंद्र सिंह नेगी को साइबर सेल भेजा गया है। साइबर सेल से दरोगा वैभव गुप्ता को कालसी का एसओ बनाया है। एसओ सेलाकुई मोहन सिंह नेहरू कॉलोनी थाने के नए इंचार्ज होंगे। नेहरू कॉलोनी थाना संभाल रहे दरोगा लोकेंद्र बहुगुणा को एसओजी सिटी शाखा में भेजा गया है। वसंत विहार थाने के दरोगा रजनीश कुमार को बिंदाल चौकी का नया इंचार्ज बनाया है। इससे पहले एसएसपी ने शनिवार देर रात धारा चौकी इंचार्ज आशीष रावत को हाथी बड़कला चौकी इंचार्ज, पुलिस कार्यालय से दरोगा बलदेव सिंह को धारा चौकी इंचार्ज बनाया। फव्वारा चौक चौकी इंचार्ज विकसित पंवार को सर्किट हाउस चौकी का चार्ज दिया। सर्किट हाउस चौकी इंचार्ज पंकज तिवारी को फव्वारा चौकी का इंचार्ज बनाया। डोईवाला कोतवाली के दरोगा शाहिल वशिष्ठ नालापानी चौकी के इंचार्ज बने हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: changed in-charges of all police stations and police stations dehradun news SSP Dehradun made a major reshuffle Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More