एसएसपी देहरादून ने दो कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और एक थानेदार को तत्काल प्रभाव से किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने लापरवाही पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दो कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक और एक थानेदार को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही न करने के संबंध में दो इंस्पेक्टर और एक दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह रावत प्रभारी निरीक्षक थाना कैंट थे उन्हें पुलिस लाइन भेजा गया है। इसके अलावा ऋषिकेश के कोतवाल निरीक्षक रवि सैनी को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है इनके द्वारा अनशन कारियों के धरना स्थल पर नियमित रूप से निगरानी न करने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा यह कार्रवाई की गई है। इसके अलावा थाना कैंट के उपनिरीक्षक जगत सिंह को पुलिस लाइन में लाइन हाजिर किया गया है। इनको सूचना प्राप्त होने पर भी सुरक्षा संबंधी प्रभावी कार्यवाही नहीं करने के संबंध में लाइन हाजिर किया गया है। सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है की कैंट थाने में कांग्रेस के हंगामा करने के चलते ये कार्यवाई हुई है। माना जा रहा है की कांग्रेस और अंकिता हत्याकांड के विरोध में तमाम लोग धरने पर थे उनमे से कुछ उठकर राजभवन पहुंच गए जिसके बाद हुई पुलिस कर्मियों पर कार्यवाई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news SSP Dehradun made the inspector in-charge of two police stations and a police station on the line with immediate effect Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More
उत्तराखण्ड

चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    चित्रकूट आश्रम स्थित माँ जगदम्बा के पूजन दर्शनार्थ उमड़ा अपार जन सैलाब    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरिकृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत श्री श्री 1008 श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में विशाल समुदाय को संबोधित करते […]

Read More