रुद्रपुर कॉलेज में हुआ दो दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। सरदार भगत सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के उद्यमिता कौशल विकास हेतु दो दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप दिनांक 18- 19 जनवरी 2024 को आयोजन किया जा रहा है।

बूट कैंप के प्रथम दिन उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद से आए इंडस्ट्री विशेषज्ञ प्रदीप चौहान ने छात्र-छात्राओं में स्टार्टअप शुरू करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर एवं विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने यह भी बताया की स्टार्टअप हमारे आसपास की समस्याओं को लेकर उसको उद्यम का एक आकार दिया जा सकता है जिससे लोगों की समस्याओं का निराकरण होगा साथ ही साथ बिजनेस का भी विस्तार होगा जो कि राष्ट्र की अर्थव्यवस्था में एक योगदान सुनिश्चित करेगा चौहान जी ने छात्र-छात्राओं का ग्रुप बनाकर उनको बिजनेस के मॉडल के विभिन्न पहलुओं पर अपना विचार व्यक्त करने के लिए एक मॉडल भी तैयार करवाया तथा उनके ग्रुप लीडर से बिजनेस आइडिया को सभी के सामने प्रस्तुत कराया। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर डीसी पंत ने सर्वप्रथम सरस्वती प्रतिमा माल्यार्पण एवं द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं को स्टार्टअप से संबंधित विभिन्न क्रियाकलापों में सम्मिलित किया जाना था किंतु छात्र-छात्राओं के उत्साह को देखते हुए 325 छात्र-छात्राओं ने इस स्टार्टअप बूटकैम्प में प्रतिभाग किया। देव भूमि उद्यमिता केन्द्र के नोडल प्रोफेसर पी एन तिवारी, सहायक नोडल डॉ आशीष गुप्ता, प्रो सर्वजीत सिंह, प्रो पूनम रौतेला, प्रो रीनू रानी मिश्रा, प्रो मनोज पांडेय, डॉ वी एच खान, डॉ सुनील मौर्य, डॉ रविन्द्र सैनी, डॉ राजेश सिंह, डॉ अंचलेश व कॉलेज के समस्त प्राध्यापकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने अपना योगदान दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudrapur news Startup bootcamp started in Rudrapur College US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More