राज्य स्तरीय तृतीय फिनस्विमिंग का ट्रायल 22 जून को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार में  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह,खबर सच है संवाददाता उधमसिंह नगर

सितारगंज। उत्तराखंड फिनस्विमिंग एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय तृतीय फिनस्विमिंग का ट्रायल दिनांक 22 जून को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार स्थित तरणताल मे प्रातः 10 बजे से आयोजित किया जायेगा। 

उत्तरखंड फिनस्वीमिंग एसोसिएशन के उत्तराखंड प्रभारी अनिलदीप महल ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम गौलापार स्थित तरणताल में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी वर्गों की बायफिन प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। फिनस्विमिंग एक उभरता हुआ खेल है जिसमें खिलाड़ियों को करियर बनाने की खूब संभावनाएं है। विगत दो वर्षो मे उत्तराखंड राज्य की टीम ने अंडरवाटर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (USFI) द्वारा पुणे और गोवा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में टीम लगभग 20 पदक जीत कर शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष भी प्रदेश के तैराकों से एक अच्छे प्रदर्शन की आशा है। हम चाहते है की खिलाड़ी इसमें बढ़चढ़ के हिस्सा लें। क्योंकि अभी खिलाड़ियों के हित को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क निर्धारित नहीं किया गया है और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी ही USFI द्वारा अगस्त माह में होने वाली राष्ट्रीय फिनस्विमिंग चैंपियनशिप मे हिस्सा ले सकेंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Finswimming trial Goalapar Sitarganj news State level third finswimming trial on June 22 at Indira Gandhi International Stadium US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लावारिस पशु से टकराकर काठगोदाम निवासी पुलिस कांस्टेबल की मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। गश्त के दौरान हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में ट्रांजिट कैंप कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल भुवन आर्या की मौत हो गई। हादसा पंतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात को हुआ। यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन पुलिस के […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More