एसटीएफ ने ढाई किलो अवैध चरस के साथ बीडीसी मेम्बर को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा ड्रग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) द्वारा कल रात्रि को कार्रवाई करते हुए जिला चंपावत के देवीधुरा थाने के इलाके में एक अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 2 किलो 479 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी । बरामद चरस की कीमत करीब बारह लाख रुपए है। गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  दिनेश आर्य ने भरा राज्यसभा का पर्चा, धामी समेत दिग्गज रहे मौजूद; कांग्रेस पर भी बरसे सीएम 

गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने ससुराल में ही भांग की खेती कर पौधों से निकालकर उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था। ANTF टीम ने राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा निवासी ग्राम सुरंग को डिग्री कॉलेज तिराहा रोड देवीधुरा के पास से गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना पाटी जनपद चंपावत में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोपी अपने गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी रह चुका है। गिरफ्तारा पुलिस टीम में एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट के इंस्पेक्टर पावन स्वरूप, एसआई विपिन चंद्र जोशी, जगबीर शरण, वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, इसरार अहमद आदि शामिल रहे। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा बताया ANTF कुमाऊं यूनिट द्वारा वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद कर 06 अभियुक्तियों, 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों तथा 1 किलो 391 ग्राम स्मैक बरामद कर पांच अभियुक्तियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested BDC member with two and a half kilos of illegal hashish Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More