व्यापारी से रंगदारी मामले में एसटीएफ ने सुनील राठी गैंग के गुर्गे को किया गिरप्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स एसटीएफ ने सुनील राठी गैंग के एक गुर्गे को गिरप्तार किया है। कनखल के एक व्यापारी से 50 लाख की रंगदारी मांगने के मामले में सिडकुल थाने में दर्ज मुकदमें के बाद यह अहम गिरफ्तारी हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि इसी साल 13 फरवरी को थाना सिडकुल पर वादी रविकांत मलिक निवासी कनखल हरिद्वार द्वारा नवोदय नगर रोशनाबाद में स्थित अपने प्लाट पर अवैध कब्जा करने एवं उसके बड़े भाई अमरकांत मलिक को जान से मारने की धमकी देते हुये 50 लाख रूपये की मांग करने के सम्बन्ध में रंगदारी का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में सुनील राठी, नीरज मलिक, प्रदीप राठी, रोहताश, विपिन राठी, सुशील गुर्जर को नामजद किया गया था। इसकी विवेचना एसटीएफ को सुपुर्द की गयी थी। इस अभियोग में पूर्व में अभियुक्त सुशील गुर्जर पुत्र ज्ञान सिंह को अवैध अस्लाह 01 पिस्टल 45 बोर, 02 मैंगजीन, 10 जिन्दा कारतूस व एक बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो गाडी व घटना में प्रयुक्त मोबाईल सिम के साथ गिरफ्तार किया गया था। अब इस प्रकरण में विवेचना से प्रकाश में आया कि सुनील राठी गैंग का एक सदस्य अजीत खोखर भी रंगदारी मांगे जाने के प्रकरण में संलिप्त है। जो कि एक पेशेवर अपराधी है, जिनके विरूद्व पूर्व में भी हत्या, बलवा, लूट, धमकी, हत्या का प्रयास, गैंगस्टर एक्ट, आम्र्स एक्ट आदि के कई संगीन अभियोग पंजीकृत है। अजीत द्वारा ही उक्त मुकदमें वादी व उसके भाई को धमकी भरे मैसेज भेजने और कॉल करने के लिये प्रयुक्त सिम को अन्य आरोपियों को उपलब्ध कराया गया था और स्वयं इस पूरे मामले की निगरानी कर गवाहों को धमकाया जा रहा था, जिस पर एसटीएफ की टीम द्वारा चार अप्रैल की सांय को अभियुक्त अजीत खोखर को मुज्जफरनगर, से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त अजीत खोखर पर थाना गंगनहर, हरिद्वार, थाना नई मण्डी मुजफ्फरनगर के साथ साथ नई दिल्ली के कई थानों में रंगदारी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास के कई मुकदमें दर्ज हुये हैं, जिनमें अभियुक्त जमानत पर बाहर है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में निरीक्षक प्रदीप कुमार राणा, उप निरीक्षक उमेश कुमार, हेड कांस्टेबल सन्देश कुमार, कैलाश नयाल, अनूप भाटी, कांस्टेबल अनिल कुमार शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF arrested Sunil Rathi gang's henchman in extortion case from businessman Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More