कोरोना को लेकर प्रशासन के सख्त निर्देश, पालन नहीं करने वालो पर होगी कार्यवाही

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा जपनद के सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, सब्जी मण्डियों में मास्क का अनिवार्यतः प्रयोग एवं सामाजिक दूरी के नियमों का परिपालन करवाए जाने तथा संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवस्थित बाजारों में औचक निरीक्षण करने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आज उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार द्वारा पुलिस विभाग के कार्मिकों के साथ निरजंनपुर सब्जी मंडी का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा इस दौरान मास्क न पहनने तथा सामाजिक दूरी के नियमों का पालन न करने वाले 17 लोगों के चालान भी किए गए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस वाहन के माध्यम से अलाउंसमेन्ट करते हुए लोगों को मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करने हेतु जागरूक भी किया गया। निरीक्षण के दौरान देखा गया कि कई व्यापारियों एवं खरीददारों द्वारा मास्क नहीं पहना गया था तथा न ही सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जा रहा था जिसे गम्भीरता से लेते हुए ऐसे सभी व्यापारियों/खरीददारों के चालान करते हुए भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर निर्धारित मानकों के अनुरूप कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

उप जिलाधिकारी सदर ने इस संबंध में मंडी सचिव को निर्देशित किया गया वह भी अपने स्तर से मंडी परिसर में मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाएं तथा सभी व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए बिना मास्क के घूम रहे व्यक्तियों एवं खरीददारों को सामान विक्रय न करें। इसी क्रम में उप जिलाधिकरी सदर मनीष कुमार ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कार्मिकों के साथ जनपद के पल्टन बाजार में भी औचक निरीक्षण करते हुए मास्क एवं सामाजिक दूरी का पालन करवाए जाने हेतु व्यापारियों से आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की। उन्होंने व्यापारियों से स्वयं भी मास्क का उपयोग करने तथा दुकानों पर आने वाले ग्राहकों को भी मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाने का अनुरोध किया तथा बिना मास्क के दुकानों पर आने वाले व्यक्तियों को सामान न दिए जाने की बात कही। पल्टन बाजार में पुलिस द्वारा बिना मास्क के घूम रहे 20 लोगों पर चालान की कार्यवाही की गयी।

यह भी पढ़ें 👉  वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

उक्त के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में मास्क एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाएं तथा इसके लिए विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करते हुए मास्क के प्रयोग हेतु प्रेरित करें तथा राजस्व एवं पुलिस विभाग के कार्मिकों को नियमित रूप से बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर औचक निरीक्षण करते हुए मानकों का पालन न करने वालों के विरूद्ध निर्धारित नियमों के अनुसार कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि जनपद स्थित सभी बाजारों, शाॅपिंग माॅल, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर नियमित औचक निरीक्षण किए जाएंगे तथा नियमों का उल्लघंन करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
पल्टन बाजार में निरीक्षण के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल के साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More