तिरंगा रैली में शामिल होने जा रहे छात्र की टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टैंकर की चपेट में आने से मौत

ख़बर शेयर करें -


खबर सच है संवाददाता
चंपावत। तिरंगा रैली में शामिल होने जा रहे 11 वर्षीय छात्र को टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के मल्ला बापरू के पास कैंटर ने कुचल दिया। जिससे छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। जिसे पुलिस ने घाट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम करवाने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे जनपद चंपावत के बापरू के गैरी (गुमौद) निवासी कक्षा पांच का छात्र हिमांशु सिंह (11) पुत्र हरी सिंह अपनी बड़ी बहन आरती के तिरंगा जागरूकता रैली में शामिल होने जीआइसी बापरू जा रहा था। बताया जा रहा है कि मल्ला बापरू के समीप हिमांशु जैसे ही सड़क क्रास करने लगा उसी समय पिथौरागढ़ की ओर डाक लेकर जा रहे कैंटर संख्या-यूपी 32, एलएन-9259 की चपेट में आ गया। इस घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पहले बहन सड़क पार कर चुकी थी। भाई के रोड क्रास करते समय हादसा हो गया। भाई को सड़क पर कुचला देख बहन आरती दहाड़ें मारकर रोने लगी। इस बीच आस-पास के लोग वहां पहुंच गए। सूचना के बाद लोहाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर पिथौरागढ़ की ओर भाग गया। लोहाघाट पुलिस की सूचना पर उसे घाट चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लोहाघाट के थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि छात्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद स्वजनों को सौंप दिया है। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news champawat news Student going to attend tricolor rally dies after being hit by tanker on Tanakpur-Pithoragarh National Highway Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More