छह दिन से लापता छात्र बेलबाबा जंगल के पास मिला बिजली के तारों से बंधा हुआ

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। खनस्यू थाना क्षेत्र से छह दिन से लापता छात्र शनिवार को बेलबाबा जंगल के पास बिजली के तारों से बंधा मिला। गन्ना सेंटर चौकी पुलिस ने बेहोश छात्र को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद परिजनों सूचना दी। परिजनों ने अपहरण का आरोप लगाया है।

ओखलकांडा स्थित पश्या निवासी दीपक चंद्र कुड़ाई (22) एक जनवरी को अपने घर से सामान खरीदने निकला था। वापस नहीं लौटने पर पिता जगदीश चंद्र कुड़ाई ने खनस्यं थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। दीपक कपकोट कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है। दो जनवरी को उसका फोन भी ऑफ हो गया। इधर, पुलिस को दीपक के फोन की लोकेशन रुद्रपुर में मिली। शनिवार सुबह टीपीनगर पुलिस को जंगल के पास एक युवक के पड़े होने की सूचना मिली। गन्ना सेंटर चौकी प्रभारी एसआई त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे तो दीपक बिजली के तारों से बंधा मिला। पुलिस ने एसटीएच में भर्ती कराया। सूचना पर खनस्यूं पुलिस और परिजन एसटीएच पहुंचे। दीपक के बड़े भाई मनोज ने बताया कि वह टीपीनगर के एक होटल में शेफ है। चार जनवरी की रात होटल के नंबर पर एक अंजान व्यक्ति का फोन आया था। उसने कहा दीपक उसके कब्जे में है। जब मनोज ने बात कराने को कहा तो व्यक्ति ने कहा, बैंक से पैसे निकलते ही उसे छोड़ देंगे। खनस्यूं थाना प्रभारी बीएस राणा ने बताया कि मामले जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Student missing for six days found tied to electrical wires near Belbaba forest Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More