हल्द्वानी। जेईई मेंस परीक्षा 2024 में सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय नाम रोशन किया है। इस बार विद्यालय के 3 छात्रों ने यह परीक्षा पास की है। स्कूल के छात्र युवराज सिंह ने 97.23, शिवम लोहनी ने 94.79 तथा शीतल शाह ने 84.78 परसेंटाईल अंक प्राप्त किए हैं।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। एनडीए, नीट, सीए, बैंक आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अपना परचम लहरा रहे हैं। इसके अलावा विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में स्कूल के विद्यार्थी अव्वल रहते हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य डॉ प्रवीन्द्र कुमार रौतेला समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। इलाज करने के नाम पर 23 वर्षीय महिला की मौत के मामले में कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी नईम उर्फ नईम पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था। गिरफ्तारी के […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]