खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने लहराया परचम 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। राजकीय इंटर कॉलेज फूलचौड़ में आयोजित दो दिवसीय न्याय पंचायत खेल महाकुंभ में शैमफोर्ड स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 
 
पहले दिन आयोजित एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में दीपक कश्यप (अंडर-14 हाइ जंप), मयंक नेगी (अंडर-17 शॉट पुट), मोहित कुमार (अंडर-17 1500 मी० रेस), चेतना नैनवाल (अंडर-17 100मी० रेस), रुपाक्षी दादावत (अंडर-17 शॉट पुट), रुपाक्षी दादावत (अंडर-17 डिस्कस थ्रो), रोहित जोशी (अंडर-17 डिस्कस थ्रो), देवेश सिंह, हिमांशु देवराड़ी, आयुष सिंह, करन भट्ट (4*100मी० रिले रेस) ने गोल्ड मेडल मेडल जीतकर अगले चरण की प्रतियोगिता हेतु अपना स्थान पक्का किया। दीपक कश्यप (अंडर-14 600मी० रेस), मोहित कुमार (अंडर-14 60मी० रेस), आयुष सिंह (अंडर-17 शॉट पुट), गरिमा फर्त्याल (अंडर-17 लॉन्ग जंप) ने सिल्वर मेडल जीते। रोहित जोशी (अंडर-17 शॉट पुट), गरिमा फर्त्याल (अंडर-17 800मी० रेस), देवेश सिंह (अंडर-17 400मी० रेस), ललित सिंह घुगत्याल (अंडर-17 100मी० रेस), करण भट्ट (अंडर-17 200मी० रेस) ने ब्रोंज मेडल अपने नाम किये। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित अंडर 14 वॉलीबाल (बालिका), अंडर 14 वॉलीबाल (बालक), अंडर 14 खो-खो (बालक),  अंडर 17 वॉलीबाल (बालिका) में शैमफोर्ड स्कूल की टीमें विजेता रही। अंडर 14 खो-खो (बालिका) में शैमफोर्ड स्कूल की टीम उप विजेता रही। सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
 
विद्यालय के प्रबंधक दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकेडमिक्स अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सभी खिलाडियों एवं खेल प्रशिक्षकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा ब्लॉक स्तरीय खेल महाकुंभ में भी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा जताई।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Khel Mahakumbh Students of Shamford School hoisted the flag Students of Shamford School hoisted the flag in Khel Mahakumbh uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More