अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे की चपेट में आये नहर सफाई कर रहे दो मजदूर,एसडीआरएफ एवं आपदा कंट्रोल की टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

नैनीताल/कोटाबाग। जिले के कोटाबाग ब्लॉक के बगजाला-फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर सफाई का काम कर रहे दो मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में गर्दन तक दब गए। सूचना पर पहुंची SDRF और आपदा कंट्रोल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों की जान बचा ली।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

जानकारी के अनुसार कोटाबाग के बगजाला नहर की थाम में सिंचाई विभाग की ओर से सफाई कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आने से कई मजदूर इसमें फंस गए, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश बाहर निकाल लिए गए। लेकिन दो नेपाली मूल के मजदूर गर्दन तक दब गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

बताया जा रहा है कि आंवलाकोट क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए सिंचाई विभाग नहर से मलबा हटाने का काम करा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि समय रहते मजदूरों की जान बच गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Nainital/Kotabagh News SDRF and Disaster Control team rescued them and saved their lives Suddenly debris fell from the hill and two workers cleaning the canal got caught in it uttarakhand news अचानक पहाड़ी से गिरा मलबा उत्तराखण्ड न्यूज एसडीआरएफ व आपदा कंट्रोल टीम ने रेस्क्यू कर बचाई जान चपेट में आये नहर सफाई कर रहे दो मजदूर दुर्घटना न्यूज नैनीताल/कोटाबाग न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More