ड्यूटी पर लापरवाही में पुलिस अधीक्षक ने तीन पुरूष एवं दो महिला कर्मियों को किया लाइन हाजिर 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

रुद्रप्रयाग। अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करने पर थाना अगस्त्यमुनि के 05 पुलिस कार्मिकों को पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने किया लाइन हाजिर।

प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ विशाखा अशोक भदाणे द्वारा जनपद में नियुक्त सभी पुलिस कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं। साथ ही यह भी निर्देश दिये गये हैं कि अपने कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले कार्मिकों पर कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। प्रचलित यात्रा अवधि में जनपद में अत्यधिक संख्या में यात्री वाहनों का आवागमन हो रहा है। यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित किये जाने हेतु प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये रखने के निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा आज केदारनाथ से वापस आते समय पाया कि थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्रान्तर्गत यातायात की स्थिति सही नहीं है व ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों द्वारा अपने कर्तव्यों का सही ढंग से निर्वहन न करते हुए लापरवाही बरती गयी है। जिसके चलते पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा तत्काल प्रभाव से कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने वाले 03 पुरुष पुलिस कार्मिकों व 02 महिला पुलिस कार्मिकों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इनके अतिरिक्त 01 महिला पीआरडी जवान को पुलिस ड्यूटी से मुक्त करते हुए उनके विभाग को वापस किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rudraprayag news Superintendent of Police put three male and two female personnel in line for negligence on duty Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डॉ आशुतोष पंत राज्य महिला आयोग द्वारा पर्यावरण सेवा के लिए सम्मानित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राज्य महिला आयोग द्वारा उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी के सभागार में महिला सुरक्षा पर संगोष्ठी और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राज्य स्तरीय क्षमता संवर्धन के लिए बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मी, विधिक सेवा अधिकारियों को प्रशिक्षित कर मास्टर ट्रेनर बनाने की […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसटीएफ एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने किया नकली दवाइयों के सिंडिकेट का भंडाफोड़

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बाजपुर। उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने उधम सिंह नगर के बाजपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली एलोपैथिक दवाइयों के एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान लाखों रुपये की नकली जीवनरक्षक दवाइयां, पैकेजिंग […]

Read More