पत्नी की निगरानी और पति ताला तोड़ करता था चोरी, पुलिस ने चोरी के सामान के साथ पकड़ भेजा सलाखों के पीछे

ख़बर शेयर करें -
खबर सच है संवाददाता
लालकुआं। यहां कोतवाली पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए बंटी-बबली को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से चोरी के जेवरात और अन्य समाज बरामद किया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी लाल कुआं संगीता ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि हल्दूचौड़ निवासी हेमचंद्र जोशी ने 4 मार्च और चंदन सिंह बिष्ट ने 18 अप्रैल को लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया था कि वह घर से बाहर गए हुए थे। इस दौरान उनके घर में ताला लगा हुआ था लेकिन चोरों द्वारा ताला तोड़कर घर से रहना और नगदी सहित सामान चोरी कर लिया है। जिसके बाद चोरी की घटना को खुलासा के लिए पुलिस टीम की गठन किया गया। जिसका नेतृत्व हल्दूचौड़ चौकी इंचार्ज गौरव जोशी कर रहें थे। टीम द्वारा क्षेत्र के लगभग 200 से 300 सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के बाद सफलता मिल गई। इसी दौरान मुखबिर की सूचना से पता चला कि आरोपित चोर (बंटी-बबली) बेरीपड़ाव स्थित महालक्ष्मी मंदिर के पास किसी को सोने के लॉकेट बेच रहा है।सूचना पर पुलिस ने तुरंत महालक्ष्मी मंदिर के पास से पूर्वी दिल्ली निवासी मुनेंद्र सिंह उर्फ निक्कू और उसकी पत्नी अनुष्का को पकड़ लिया और सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर बताया कि उन्होंने दोनों घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया है।
मुनेन्द्र अपनी पत्नी के साथ हल्दूचौड़ के गोपीपुरम स्थित एक मकान में किराए पर रहता है और कुछ दिन पहले पंचायत घर के पास कपड़े की अस्थाई दुकान भी लगाई थी। दोनों पति-पत्नी (बंटी-बबली)फेरी करने के बहाने आसपास के घरों की रेकी भी करते थे और जिन घरों में ताले लगे दिखते थे, उन्हें रात्रि में अपने पास रखे औजारों के माध्यम से तोड़कर घर में घुस जाते थे। घटना के दौरान मुनेन्द्र की पत्नी बाहर निगरानी करती थी, जबकि वह खुद घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम देता था। पूछताछ में यह भी पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है और आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए पति-पत्नी ने चोरी का धंधा शुरू कर दिया था।
पकड़े गए पति पत्नी के पास से चोरी के 40000 के नगदी सहित करीब चार लाख रुपए से अधिक के सोने चांदी के जेवरात रात लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस पति-पत्नी की आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news police caught him with stolen goods and sent him behind the bars Surveillance of wife and husband used to steal by breaking the lock Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कांवड़ पटरी मार्ग पर मौत का तांडव: चार बाइकों की जोरदार टक्कर, 3 की मौत   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के रुड़की में शुक्रवार देर रात पिरान कलियर कांवड़ पटरी मार्ग पर चार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि छह युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद चारों बाइकें […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड मौसम समाचार : 9 जिलों में भारी बारिश के साथ ही भूस्खलन और नदी-नालों के बढ़ते जलस्तर का खतरा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। प्रदेश में शनिवार (आज) मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के देहरादून, टिहरी, चंपावत, पिथौरागढ़, बागेश्वर, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, चमोली और पौड़ी जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यह भी पढ़ें 👉  राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसएसपी मंजूनाथ टीसी की सटीक रणनीति से गोरापड़ाव डकैती का खुलासा :  48 घंटे में दो बदमाश गिरफ्तार, 8 लाख की डकैती की साजिश का पर्दाफाश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी।  गोरापड़ाव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने त्वरित कार्रवाई और सटीक रणनीति के दम पर महज दो दिन में बड़ा खुलासा कर दिया। एसएसपी के सीधे पर्यवेक्षण में करीब 50 पुलिस अधिकारियों और […]

Read More