इलेक्ट्रिक लाइन के लिए बिना अनुमति हरे पेड़ो के कटान पर वन विभाग ने कार्यवाही करते हुए रेलवे का वाहन किया सीज, रेलवे कर्मी मौका देख हुए फरार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। काशीपुर रेलवे लाइन के किनारे रेलवे की इलेक्ट्रिक लाइन के लिए टांडा के जंगल में पेड़ की छटाई के सामान को लेकर जा रहे रेल कर्मियों के वाहन पिकअप को वन दरोगा ने आरक्षित वन क्षेत्र में पकड़कर जब्त करने के साथ ही सीज कर दिया। इस दौरान रेलकर्मी मौका पाकर फरार हो गये। 


प्राप्त जानकारी के अनुसार तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज के अंतर्गत काशीपुर को जा रही रेलवे लाइन के किनारे इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने के दौरान रेल विभाग द्वारा सैकड़ों हरे वृक्षों को काटकर उक्त लाइन तैयार कराई गई है। बिना अनुमति के किए गए उक्त कार्य को लेकर नाराज प्रभागीय वन अधिकारी वैभव कुमार सिंह ने तत्काल निर्णय लेते हुए टांडा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी, डिप्टी रेंजर सहित कई वन दरोगाओं को वहां से हटाते हुए 1 सुरक्षा दल का गठन कर उन्हें वहां समायोजित कर दिया है। इधर आज ट्रेन विभाग का एक पिक अप वाहन संख्या- यूपी 87टी-0930 आरक्षित वन क्षेत्र से होता हुआ प्लॉट नंबर 59 में रेलवे लाइन के किनारे पहुंचा और उसमें से 6 रेलकर्मी जैसे ही उतर कर इलेक्ट्रिक लाइन के पास स्थित पेड़ों में चढ़ने लगे तो मौके पर पहुंचे वन दरोगा योगेश चोपड़ा के नेतृत्व में वन कर्मियों ने उक्त रेल कर्मियों को पकड़ने का प्रयास किया, जिन्होंने जंगल में दौड़ लगा दी। जिसके बाद वन कर्मियों ने उक्त पिकअप वाहन को जप्त कर मामले में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ रेलवे द्वारा किए गए पेड़ कटान के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा जो कार्रवाई की गई है उसमें भी पक्षपात किया गया है। जिस बीट में अधिक पेड़ कटे हैं उस बीट अधिकारी को नहीं हटाया। जबकि जहां न्यूनतम नुकसान हुआ है उस बीट के प्रभारी को हटाया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news nainital news Relway news Taking action on the cutting of green trees without permission for the electric line the forest department seized the railway vehicle the railway personnel fled after seeing the opportunity Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More
उत्तराखण्ड

इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। विधायक सुमित हृदयेश ने जोहार मिलन केंद्र के तृतीय तल पर विधायक निधि से निर्मित बहुउद्देशीय ‘हृदयेश सभागार’ का लोकार्पण किया।₹25.50 लाख की लागत से तैयार इस सभागार को क्षेत्रवासियों के सामाजिक, सांस्कृतिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी मंच के रूप में विकसित किया […]

Read More