कनखल में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टैक्सी चालक की मौत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में दर्दनाक हादसा हो गया।
दिल्ली हाईवे पर कनखल में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में एक टैक्सी चालक की मौत हो गई। टैक्सी को पीछे से किसी तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारी। जिससे वह डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। टैक्सी हरिद्वार की किसी ट्रैवल्स एजेंसी की बताई जा रही है। टक्कर मारने वाले वाहन का कुछ पता नहीं चल पाया है। माना जा रहा है कि टक्कर किसी बड़े वाहन ने मारी है। हादसे के बाद आरोपी चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया होगा।इंस्पेक्टर कनखल मुकेश चौहान ने बताया कि पीछे से तेज रफ्तार वाहन की टक्कर लगने पर टैक्सी डिवाइडर और बिजली के पोल से जा टकराई। कार में चालक की सुरक्षा के लिए लगे बैलून भी खुल गए। इसके बावजूद कार चालक बुरी तरह से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक चालक की शिनाख्त सुधीर निवासी ग्राम खेड़ा, सतना मेरठ के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। यहां मंगलौर में मंगलवार (आज) सुबह पुराने गंगनहर पुल के पास करीब 38 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शुरुआती जांच में महिला की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस […]

Read More