हर्ष फायरिंग में चली गोली से किशोर की मौत, पुलिस जुटी जांच में   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद अंतर्गत रुड़की के बुग्गावाला थाना क्षेत्र में बीते देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक किशोर की मौत हो गई। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया और आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक बुग्गावाला थाना क्षेत्र के टांडा हसनगढ़ गांव में पप्पू उर्फ श्रवण नामक एक व्यक्ति ने हर्ष फायरिंग कर दी जिसमें 15 वर्षीय प्रेमजीत पुत्र टोनी उर्फ ओमप्रकाश को गोली लग गई, गोली लगते ही प्रेमजीत गंभीर रूप से घायल हो गया जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमजीत को घायल अवस्था में रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्रेमजीत को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है बताया जा रहा है कि फायरिंग करने वाला व्यक्ति मृतक प्रेमजीत का चाचा है प्रेमजीत के घर के पड़ोस में ही में रहता है, वहीं इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है।पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है बुग्गावाला थानाध्यक्ष अजय साह ने बताया कि बीते देर रात टांडा हसनगढ़ गांव में एक किशोर को गोली लगने की सूचना मिली थी, मौके पर पुलिस टीम पहुंची थी पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया था परिजनों की तरफ से तहरीर मिली है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी की जा रही है, साथ ही मामले की छानबीन की जा रही है उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news police engaged in investigation Teenager died due to bullet in Harsh firing Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

फर्जी MBBS सीट आवंटन मामला: देहरादून का सरकारी जनाधार केंद्र बंद, तीन कर्मचारी हटाए गए

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    देहरादून। फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस सीट आवंटन के मामले में जांच तेज होने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सरकारी जनाधार केंद्र को बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने केंद्र में तैनात तीनों कर्मचारियों को भी हटा दिया है। जांच पूरी होने के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के अगले दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजकीय नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी में रैगिंग का मामला सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर निवासी एक छात्र ने दाखिला लेने के अगले ही दिन कॉलेज छोड़ दिया। छात्र ने सीनियर छात्रों पर अभद्रता करने, गाली-गलौज करने और उन्हें ‘बॉस’ कहकर संबोधित करने का […]

Read More
उत्तराखण्ड

खाकी पर रिश्वत का दाग : ₹10 हजार लेते महिला ASI रंगे हाथ गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग की टीम ने रानीपुर थाने में तैनात महिला सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) सोनिया को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उन्होंने दो पक्षों के बीच विवाद का […]

Read More