ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा अस्थाई बस स्टेशन, शीघ्र ही होगी कार्यवाही शुरू

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। प्रशासन ने अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन के लिए ट्रांसपोर्ट नगर में जगह तलाश ली है। परिवहन विभाग और एडीबी के अपफसरों ने ट्रांसपोर्ट नगर में रोडवेज बस स्टेशन के लिए बुधवार को निरीक्षण के दौरान जमीन को फाइनल कर दिया है। प्रशासन अब यहां पर अस्थाई बस अड्डा बनाने की कार्यवाही शुरू करेगा। बता दें कि शहर में बढ़ते यातायात का दबाव काफी बढ़ गया है। जिस कारण से हमेशा जाम की समस्या भी बनी रहती है। शहर के बीचो बीच बस अड्डा होना भी इसकी बड़ी वजह माना जा रहा है। ऐसे में रोडवेज बस अड्डे को शहर से बाहर ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  आंतरिक स्वतंत्रता और ब्रह्मज्ञान के संदेश संग मुक्ति पर्व का भव्य आयोजन  

इस संबंध में जिलाधिकारी ने भी अस्थाई बस अड्डे के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए थे। बुध्वार को सिटी मजिस्ट्रेट द्धचा सिंह के साथ परिवहन विभाग और एडीबी के अध्किारियों ने गांधी स्कूल के मैदान में अस्थाई रोडवेज बस स्टेशन के लिए निरीक्षण किया लेकिन निरीक्षण के दौरान प्रशासन को वहां पर कुछ तकनीकी दिक्कतें होने का अंदेशा हुआ जिसके बाद प्रशासन ने गांधीनगर स्कूल के मैदान को रिजेक्ट कर दिया गया। जिसके बाद प्रशासन की पूरी टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर में पड़े खाली प्लाट पर पहुंची और वहां का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने वहां का बारीकी से निरीक्षण किया। जिसके बाद परिवहन विभाग और एडीबी के अधिकारियों ने ट्रांसपोर्टनगर स्थित खाली प्लाट की जमीन को अस्थाई रोडवेज बस अड्डे के लिए फाइनल कर दिया है। जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भी भेज दी गई है। माना जा रहा कि अब शीघ्र ही बस अड्डे के निर्माण के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: action will start soon Haldwani news Temporary bus station Temporary bus station will be built in Transport Nagar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More