लंबे समय से आपराधिक मामलों संलिप्त अभियुक्त को पुलिस ने छः माह के लिए किया जिला बदर  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

कालाढूंगी। न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेशों के क्रम में विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त वकील अहमद को थाना पुलिस कालाढूंगी द्वारा 06 माह हेतु जिला बदर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद में अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर लगाम कसने आम जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने हेतु एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर बुधवार (आज) वकील अहमद पुत्र वजीर अहमद, निवासी वार्ड नम्बर- 3 कस्वा व थाना कालाढूंगी जनपद नैनीताल को थाना के सरकारी वाहन द्वारा कस्वा व ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी वाहन में लगे पी.ए. सिस्टम द्वारा आवश्यक मुनादी करते हुए जनपद की सीमा से बाहर बरहैनी जनपद ऊधमसिह नगर की सीमा में आवश्यक दिशा निर्देश देकर (माननीय न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में 06 माह हेतु) जिला बदर किया गया है, तथा बताया गया वह आज दिनांक से 06 माह के भीतर जनपद नैनीताल की सीमा में प्रवेश नही करेगा। इस दौरान जिला बदर वकील अहमद को भली भांति सूचित किया गया कि जिला बदर के दौरान वह जिस स्थान पर जिसके पास में रहेगा वहां का पूरा नाम पता मय मोवाईल नम्बर से थाना कालाढूंगी को अवगत करायेगा तथा वहां के स्थानीय थाना के थानाध्यक्ष को भी सूचित करेगा। यह भी अवगत कराया गया कि यदि 06 माह के अन्दर जनपद नैनीताल की सीमा पर प्रवेश करता है तो नियमानुसार तत्काल वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Kaladhungi news The accused Uttrakhand news was sent to district Badar by the police for six months who was involved in criminal cases for a long time

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More