गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के धरना-प्रदर्शन पर प्रशासन ने दिए कार्रवाई के निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसडीएम कोर्ट परिसर में बिना अनुमति लिए धरना प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने पर एक्शन लेते प्रशासन ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस क्षेत्राधिकारी को पत्र लिखकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह की ओर से भेजे गए पत्र में कहा गया कि गौला खनन संघर्ष समिति ने बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के अपनी आंदोलन रैली निकालते हुए एसडीएम कोर्ट परिसर में धरना-प्रदर्शन कर अराजकता की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

रैली में राजेंद्र बिष्ट व रमेश जोशी नामक व्यक्तियों के साथ लगभग 60-70 लोग मौजूद थे। इन व्यक्तियों ने एसडीएम कोर्ट परिसर में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक नारेबाजी भी की। जबकि धरना प्रदर्शन किये जाने हेतु पूर्व से ही बु़द्धपार्क चयनित किया गया है। प्रकरण में बिना अनुमति के बुद्धपार्क से एसडीएम कोर्ट परिसर तक रैली निकाले जाने, परिसर में धरना प्रदर्शन करने और मुख्यमंत्री के खिलापफ आपत्तिजनक नारेबाजी करने आदि की जांच कर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The administration gave instructions to take action against the protest by Gaula Mining Sangharsh Committee without any prior permission or information up news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More