देर रात टायर फटने पर पुल की रेलिंग से टकराने के बाद कार में लगी आग, कार सवारो ने कूद कर बचाई खुद की जान 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। रुड़की में शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार सवारो ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, हालांकि तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।

 

यह भी पढ़ें 👉  आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

पुलिस के अनुसार तेजल्हेड़ा थाना छपार, जिला मुज्जफरनगर, उप्र निवासी कय्यूम शनिवार की देर रात करीब ढाई बजे बलेनो कार से एकड़ थाना पथरी में अपने किसी परिचित से मिलने के लिए जा रहे थे। जैसे ही इनकी कार जोरसी गांव के पास सोलानी पुल पर पहुंची तो अचानक कार का टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकराई और पलट गई। इसके बाद कार में आग लग गई। कार में आग लगने पर चालक समेत दोनों लोग वाहन से बाहर निकले और अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची फायर यूनिट द्वारा हाई प्रेशर वाहन से होजरील फैलाकर पंपिंग कर उक्त आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाने के साथ ही कार के पेट्रोल टैंक को भी फटने से बचा लिया। आग से कार 90 फीसदी जल चुकी थी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news haridwar news Late night the car caught fire after hitting the railing of the bridge due to a tire burst The car caught fire due to a tire burst the car riders saved their lives by jumping the fire department team extinguished the fire uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More