सड़क पर पलटी कार, पुलिस एवं स्थानीय लोगो की त्वरित मदद से बची कार में सवार लोगो की जान

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

लालकुआं। नेशनल हाईवे 109 में इंडियन ऑयल डिपो गुमटी के पास हल्द्वानी से बरेली जा रही एक बलेनो कार संख्या यूपी 15 बी वाई- 1299 डंपर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे पलट गई।

मौके पर मौजूद पेट्रोलिंग पुलिस वाहन 112 में तैनात कॉन्स्टेबल तरुण मेहता व जितेंद्र सिंह ने त्वरित एक्शन लेते हुए स्थानीय लोगों की मदद से कार में बैठे यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला। कार में कालाढूंगी चकलुवा निवासी गुरमीत सिंह पुत्र बलवीर सिंह उम्र 32 वर्ष, हरमीत कौर पुत्री सत्येंद्र सिंह उम्र 20 वर्ष, गरिमा पुत्री हीरा सिंह उम्र 29 वर्ष सवार थे। पुलिस व स्थानीय लोगों की तत्काल सहायता एवं सीट बेल्ट पहनने के चलते कार सवार सभी लोग सुरक्षित व सकुशल है।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस और स्थानीय जनता द्वारा तत्काल सहयोग करने पर सराहना करते हुए कहा कि कहीं पर भी किसी भी तरह की अप्रिय घटना होती है मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तुरंत मदद करें। उन्होंने कहा उक्त दुर्घटना में तत्काल सहयोग के लिए सभी लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: lalkuan news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता      हल्द्वानी। वनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार रात हुए दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की खुशियां पलभर में मातम में बदल दीं। एसी का आउटर ठीक करते समय करंट की चपेट में आए 44 वर्षीय पिता को बचाने पहुंची उनकी 12 वर्षीय बेटी भी बिजली की […]

Read More
उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More