ब्यापारी को निर्वस्त कर पीटने के आरोप में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पूर्व पुलिस अधीक्षक समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

नैनीताल/पिथौरागढ़। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संजय सिंह की अदालत ने पिथौरागढ़ के पूर्व पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। यह आदेश व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी द्वारा लगाए गए मारपीट और गंभीर आरोपों के आधार पर दिया गया है।

पीड़ित के अधिवक्ता आशीष हावर्ड के अनुसार, अदालत ने 7 अप्रैल 2026 को दायर प्रार्थना पत्र (धारा 175(3) बीएनएस 2023 के तहत) स्वीकार करते हुए कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक को निर्देश दिया है कि तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 342, 355, 504, 506, 392 और 120B के तहत कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

व्यापारी लक्ष्मी दत्त जोशी का आरोप है कि 6 फरवरी 2023 को वे अपनी बेटी के साथ पुलिस क्वार्टर की सीवरेज और बाथरूम सप्लाई लाइन से जुड़ी समस्या की शिकायत लेकर टकाना स्थित एसपी कार्यालय गए थे। आरोप है कि वहां तत्कालीन एसपी लोकेश्वर सिंह और छह अन्य पुलिसकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की, उन्हें अपमानित किया और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 

जोशी का यह भी कहना है कि उन्होंने इससे पहले 20 जनवरी 2023 को लिखित शिकायत दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। बाद में उन्होंने डीएम और सीएम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी।

पीड़ित का दावा है कि मारपीट के बाद जिला अस्पताल में मेडिकल जांच में चोट लगने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्होंने 8 फरवरी को जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण, हल्द्वानी (नैनीताल) में शिकायत दी। प्राधिकरण ने 9 दिसंबर 2025 को आदेश जारी करते हुए तत्कालीन एसपी को मारपीट और दुर्व्यवहार का दोषी मानते हुए विभागीय कार्रवाई की संस्तुति दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिसके बाद अदालत का दरवाजा खटखटाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  लूडो खेलने से मना करने पर ईंट से हमला कर युवक को उतारा मौत के घाट 

पूर्व आईपीएस अधिकारी लोकेश्वर सिंह 2014 बैच के अधिकारी रहे हैं। उन्होंने बाद में पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था और अब वे संयुक्त राष्ट्र से संबद्ध एक राष्ट्रीय संगठन में कार्यरत बताए जाते हैं। इस्तीफे से पहले वे पौड़ी गढ़वाल में एसएसपी के पद पर तैनात थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accused of stripping and beating a businessman Chief Judicial Magistrate orders registration of case against former Superintendent of Police and policemen for stripping and beating a businessman Chief Judicial Magistrate orders registration of case against IPS and policemen Court proceedings Nainital/Pithoragarh News uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कोर्ट कार्यवाही नैनीताल/पिथौरागढ़ न्यूज ब्यापारी को निर्वस्त कर पीटने का आरोप मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने आईपीएस समेत पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के दिए आदेश

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More