भर्तियों को लेकर अनियमितताओं पर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा में हुई भर्तियों के विषय में कथित अनियमितताओं के आरोपों की पड़ताल हेतु विधानसभा अध्यक्ष द्वारा विशेष जांच समिति गठित करने के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि “मुझे पूर्ण विश्वास है कि ये जांच समिति विषय से जुड़े प्रत्येक तथ्य को स्पष्ट करेगी। हमारी सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के लिए कृतसंकल्पित है।”

यह भी पढ़ें 👉  16 वर्षीय नाबालिग से शादी का आरोपी दूल्हा, उसका भाई एवं माता-पिता सहित पंडित के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

गौरतलब है कि उत्तराखंड की विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी विधानसभा में हुई नियुक्तियों के मामले में दो बड़े फैसले लिए हैं। कहा कि उत्तराखंड राज्य गठन से अभी तक विधानसभा में हुई सभी नियुक्तियों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी इसके लिए कमेटी गठित की गई है तथा साथ ही विधानसभा सचिव को भी छुट्टी पर भेजने के साथ ही उनके कार्यकाल को भी सील कर दिया गया है। पत्रकारों से विधानसभा में प्रेस वार्ता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने युवाओं को भरोसा देते हुए कहा कि मेरे लिए सदन की गरिमा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मैं विधानसभा की गरिमा के लिए कठोर से कठोर निर्णय लूंगी। नियुक्तियों को लेकर दो निर्णय लिए गए हैं जिनमें उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। इस कमेटी को 1 माह के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। फिलहाल सचिव मुकेश सिंघल को अवकाश दिया गया है। जांच के लिए जब बुलाया जाएगा उन्हें आना पड़ेगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सन् 2000 से 2011 और 2012 से 2022 तक हुई सभी भर्तियों की जांच होगी। जांच टीम में दलीप कोटिया अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत और अवनेंद्र सिंह नयाल को रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो पर एसएसपी नैनीताल की त्वरित कार्यवाही : हाथ में बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले युवक गिरफ्तार 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CM dhami dehradun news Speaker decison The Chief Minister has welcomed the decision of the Speaker to constitute a special inquiry committee on irregularities regarding recruitment Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More