दो दिवसीय जिला कार्यसमिति का आज मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया शुभारंभ  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

खटीमा। दो दिवसीय जिला कार्यसमिति का उद्घाटन मंगलवार (आज) प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि जनता ही पार्टी की नींव है, जिनकी सक्रियता ओर मेहनत के चलते केंद्र से लेकर प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रदेश सरकार लगातार राज्य हित में निर्णय लेते हुए उत्तराखंड को विकास के पथ पर ले जाने के साथ ही देश का सबसे विकसित राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। चारधाम यात्रा हो या प्रदेश में ऑल वेदर रोड हो या फिर राज्य में केंद्र सरकार की योजनाओ को अंतिम पायदान पर ले जाने का काम, हमारी सरकार ने किया है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किये गये अमृतकाल के सबसे उत्तम बजट जो स्वर्णिम भारत की ओर ले जाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। 

यह भी पढ़ें 👉  वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार द्वारा कार्यकताओ को सम्बोधित करते हुए कहा गया कि प्रदेश में संगठन की रचना अपने अंतिम चरण में है और हम बहुत जल्द मण्डल की रचना के बाद बूथ पन्ना प्रमुख तक की योजना पर कार्य करने वाले हैं। हमारी पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है जिसमे हर कार्यकर्ता का सम्मान है। हम राष्ट्र प्रथम की विचारधारा को आगे रखते हुए समाज हित में कार्य करते हैं और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव के समय ही नही बल्कि लगातार अपने कार्यक्रम और कार्यशैली की ताकत पर ही संगठन के कार्य को आगे ले जाने का कार्य करती हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, सह प्रभारी गुरविंदर सिंह चंडोक, विधायक शिव अरोरा, प्रदेश मंत्री लीलावती राणा, जिला महामंत्री अमित नारंग, सतीश गोयल एवं भाजपा नेता नवीन बोरा मौजूद रहें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news The Chief Minister inaugurated the two-day District Working Committee today by lighting the lamp Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दो साल पहले सात फेरों से बंधा रिश्ता, गृह क्लेश में उजड़ गई 22 साल की नीलम की जिंदगी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून का कालसी तहसील क्षेत्र के ग्राम कचटा में गृह क्लेश के दौरान मनोज ने अपनी पत्नी नीलम (22) की पाठल से कई वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट पर सवाल, सड़क पर संग्राम : हल्द्वानी में कांग्रेस का बड़ा जनजागरण मार्च   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। ‘वोट बचाओ-देश बचाओ-लोकतंत्र बचाओ’ जनजागरण अभियान के तहत गुरुवार को हल्द्वानी महानगर कांग्रेस ने जनजागरण मार्च निकाला। विधायक सुमित हृदयेश और महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता बुद्ध पार्क तिकोनिया से एसडीएम कोर्ट तक पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी […]

Read More
उत्तराखण्ड

अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। जिले में विकास कार्यों के साथ-साथ कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन लगातार सख्ती बरत रहा है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशन में जिले में गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह […]

Read More