देर रात से हो रही बरसात से जलमग्न हुआ शहर, प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ जुटी मौके पर  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। देर रात से हो रही लगातार बरसात के चलते अब धीरे-धीरे हालात बेकाबू होते जा रहे हैं हालांकि प्रशासन की टीम जेसीबी के साथ मौके पर मौजूद हैं और पानी के निकासी के हर संभव प्रयास किया जा रहे हैं।बावजूद हल्द्वानी शहर में बरसाती नहर हो या फिर लालकुआं क्षेत्र में कई कॉलोनिया पूरी तरह जलमग्न हो गई है। इसी प्रकार हल्द्वानी चोरगलिया रूट पर शेर नाला, शुर्यानाला सहित छोटे रपटे भी उफान पर आने लगे है। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

हल्द्वानी शहर में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई टीम सहित हालातो का जायजा लेने के साथ ही पूरी मुस्तैदी से जेसीबी से जल भराव की निकासी के लिए अधिकारियों को निर्देश दे रहें हैं। इसके अलावा उप जिलाधिकारी परितोष वर्मा भी ग्रामीण क्षेत्र में लगातार टीम सहित भराव की स्थिति से निपटने के लिए मौके पर जुटे हुए हैं। कालाढूंगी- नैनीताल सड़क भारी मलबा आने और पेड़ गिरने से हुआ बंद, वहीं सूर्यां नाले में भारी पानी आने से पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है, प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी और नालों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। साथ ही खतरे की जद में आए घरों को खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: administration on the spot administration team along with JCB gathered on the spot city filled with water City submerged due to rain City submerged due to rain since late night Haldwani news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More