नाबालिग से दुष्कर्म पर न्यायालय ने आरोपी युवक को सुनाई 20 वर्ष कठोर कारावास एवं 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा

ख़बर शेयर करें -

   

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी से लगातार दुष्कर्म करने के मामले में विशेष पोक्सो जज/अपर जिला जज प्रतिभा तिवारी ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। विशेष कोर्ट ने आरोपी युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास व 50 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है।

शासकीय अधिवक्ता आदेश चन्द चौहान ने बताया कि सात जून 2022 कोतवाली गंगनहर रुड़की क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग लड़की को आरोपी रिश्तेदार घूमाने के बहाने अपने घर ले गया था। काफी देर तक पीड़िता अपने घर नहीं लौटी। तो पीड़िता की माता के तलाश करने पर पीड़िता आरोपी रिश्तेदार के घर पर उसके साथ संदिग्ध अवस्था में मिली थी। जहां पीड़ित लड़की ने अपने परिजनों को बताया कि एक वर्ष से आरोपी युवक उसे शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करता आ रहा है। यही नहीं, आरोपी रिश्तेदार पर पीड़ित लड़की की अश्लील वीडियों और फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पीड़ित लड़की ने घर पहुंचकर अपनी परिजनों को सारी आपबीती बताई थी। पुलिस ने पीड़ित लड़की की माता की शिकायत पर आरोपी सहबान पुत्र गुलफाम निवासी ग्राम पनियाला चंदापुर कोतवाली गंगनहर रुड़की के खिलाफ कई बार दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में छह गवाह पेश किए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news haridwar news The court sentenced the accused youth to 20 years of rigorous imprisonment and a fine of Rs 50 thousand for raping a minor Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More