न्यायालय ने हत्या के आरोपी को सुनाई आजीवन कारावास और 50 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा 

ख़बर शेयर करें -

 

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता ऊधमसिंह नगर

रुद्रपुर। तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा ने युवक की निर्मम हत्या करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास और 50 हज़ार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 13 जानवरी 2019 को खटीमा के नोगवां ठग्गू निवासी दयाकिशन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका 18 वर्षीय पुत्र दीपक गुप्ता अपने भाई मोहित गुप्ता के साथ घर के पास खड़ा था। तभी पड़ोस में रहने वाला सोमपाल रास्ते को लेकर गालियां देने लगा। जब मोहित ने रोका तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। उसके छोटे पुत्र दीपक गुप्ता ने बीच बचाव किया तो सोमपाल ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिसे उपचार हेतु खटीमा के सरकारी अस्पताल से नाजुक हालत में रेफर कर दिया। रास्ते में सितारगंज के पास उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी सोमपाल को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया। उसके विरुद्ध तृतीय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना देउपा के कोर्ट में मुकदमा चला। एडीजे मीना देउपा ने सोमपाल को हत्यारा घोषित कर आजीवन कारावास व 50 हजार जुर्माने की सजा सुनाई है। साथ ही कहा कि जुर्माने की धनराशि में से 40 हजार मृतक दीपक गुप्ता के परिजनों को बतौर प्रतिकर अदा किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news rudrapur news The court sentenced the murder accused to life imprisonment and a fine of Rs 50 US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More