अस्पताल में इलाज को गई छात्रा के साथ डॉक्टर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की धरपकड़ की तैयारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रुद्रपुर। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय की छात्रा के साथ अस्पताल में अश्लील हरकत करने वाले डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी डॉक्टर की धरपकड़ में जुट गई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 5 दिसंबर की है जिसके बाद 8 दिसंबर को विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा गठित कमेटी ने आरोपी डॉक्टर को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए कुलपति की संस्तुति पर उसे निलंबित करते हुए केवीके ज्योलीकोट में अटैच कर दिया था। साथ ही विस्तृत जांच विवि के स्तर पर गठित यौन उत्पीड़न एवं लैंगिक न्याय समिति को सौंप दी गई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को सौंपी तहरीर में पीड़िता ने बताया की 5 दिसंबर को वह कैंपस के अस्पताल गई हुई थी। कई दिनों से उसका बीपी लो, थायराइड और पेट में दर्द होने की शिकायत बनी हुई थी। जिसके बाद आरोपी डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने उसे चेकअप के दौरान मुख्य कमरे के पास छोटे केबिन में चलने को कहा। आरोप है कि वहां पर उसके द्वारा छात्रा के साथ अश्लील हरकतें की गईं। जब छात्रा घबरा कर केबिन से बाहर आई, तो आरोपी डॉक्टर ने उसे धमकाते हुए घटना की शिकायत करने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी। अब आरोपी द्वारा उस पर गर्भवती होने और उससे नीद की गोली मांगने का आरोप लगाया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ धारा 376, 376(2) ड, 376(2) च, 354,506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: pantnagar news The doctor raped the girl student who went to the hospital for treatment the police registered a case and started preparations US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More
उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More