युवती से दुष्कर्म करने के दोषी ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 28 हजार रुपये अर्थदंड के साथ ही 20 साल कारावास की सुनाई सजा   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म करने के दोषी ड्राइवर को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने 28 हजार रुपये अर्थदंड के साथ ही 20 साल कारावास की सजा सुनाई है। 

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता किशोर कुमार ने बताया कि गुरजीत सिंह निवासी बसंत विहार थाना क्षेत्र के ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर में एक 19 वर्षीय युवती को कार चलाना सीखाता था। 10 दिसंबर 2020 को युवती की मां जरूरी काम से बाहर गई थी और वह सहेलियों के साथ घर पर थी। तभी युवती की मां को पड़ोसी ने फोन कर बताया कि उनके घर से बेटी के चिल्लाने की तेज आवाज आ रही है। महिला घर पहुंची तो बेटी बेसुध मिली। सुध में आने पर युवती ने बताया कि सुबह 11 बजे जब सहेलियां घर से चली गईं थीं तो गुरजीत घर आया। आरोप है कि उसने पापा की शराब की बोतल मांगी। मना करने पर पीटा। गुरजीत ने खुद शराब पी और पीड़िता को जबरदस्ती शराब पिलाई। पीड़िता नशे में अचेत हुई तो आरोपी ने दुष्कर्म किया। भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने घटना के दिन मुकदमा दर्ज करने के बाद आठ फरवरी 2021 को चार्जशीट दाखिल की। गुरुवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने युवती से दुष्कर्म के दोषी ड्राइवर को 28 हजार रुपये अर्थदंड के साथ ही 20 साल कारावास की सजा सुनाई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: court news dehradun news Fast track court dehradun The fast track court sentenced the driver guilty of raping a girl to 20 years imprisonment along with a fine of Rs 28000 Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

धमकी देने वालों की खैर नहीं ! सीएम धामी का दो टूक—उत्तराखंड में कानून सर्वोपरि 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में मदरसों को लेकर मौलाना के कथित विवादित बयान के मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत रवाना होने से पहले हैलीपैड पर मीडिया से बातचीत में स्पष्ट शब्दों में कहा कि धमकी देने वालों के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

आस्था, परंपरा व रोमांच का संगम : देवीधुरा में 8 मिनट तक गूंजी ऐतिहासिक बग्वाल, CM धामी भी बने साक्षी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –        खबर सच है संवाददाता    देवीधुरा। चम्पावत के विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माँ वाराही धाम देवीधुरा में शुक्रवार को ऐतिहासिक बग्वाल मेले का भव्य आयोजन हुआ। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित इस प्रसिद्ध मेले में आस्था, परंपरा, संस्कृति और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। मेले में […]

Read More
उत्तराखण्ड

रक्षा बंधन पर बहन को लेने निकले भाई की नगर निगम के कूड़ा वाहन की टक्कर से मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  काशीपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के काशीपुर में रक्षा बंधन के दिन दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल से शव उठाने से इनकार कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके […]

Read More