जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण द्वारा राजमहल होटल कम्पाउंड की पांचवी मंजिल को किया गया ध्वस्त 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में जिलास्तरीय विकास प्राधिकरण, नैनीताल द्वारा राजमहल होटल कम्पाउंड, मल्लीताल, नैनीताल की आज पांचवी मंजिल को ध्वस्त कर दिया गया। दो दिन बाद पुनः ध्वस्तीकरण का कार्य किया जाएगा।

बताते चलें कि नैनीताल महायोजना में विशेष वनाच्छादित (असुरक्षित क्षेत्र) के अन्तर्गत आता है जिसमें किसी प्रकार का निर्माण एवं विकास कार्य अनुमन्य नहीं है तथापि अवैध निर्माण का कार्य किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में सचिव प्राधिकरण पंकज उपाध्याय ने बताया कि होटल स्वामित्व को 03 दिन के भीतर उक्त स्थल पर किये गये समस्त अनाधिकृत भवन में से समस्त सामग्री को हटाते हुये भवन को रिक्त करने के आदेश भी दिए गए थे। किन्तु आदेशों की अवमानना के कारण उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 की धारा -27(1) के अन्तर्गत पांचवी मंजिल को आज ध्वस्त कर दिया गया। शेष ध्वस्तीकरण का कार्य दो दिन बाद पुनः किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

विदित हो कि इससे पूर्व भी प्राधिकरण द्वारा अप्रैल 2009 में उक्त स्थल के ध्वस्तीकरण के आदेश दिए गए थे। इसके बावजूद उक्त स्थल पर लगातार अनाधिकृत निर्माण के कारण प्राधिकरण द्वारा अगस्त 2009 में दूसरी, तीसरी व चौथी मंजिल की आंतरिक दीवारों को ध्वस्त कर दिया था। वर्ष 2012 में प्राधिकरण द्वारा दो मंजिला को पुनर्स्थापित करने के कारण सीलबंद भी करना पड़ा था। 

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news The fifth floor of the Rajmahal Hotel Compound was demolished by the District Level Development Authority Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More