जमरानी बांध परियोजना का शिलान्यास जनवरी माह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से किया जायेगा – अजय भट्ट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। जमरानी बांध परियोजना को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिलने वाली तिथि 25 अक्टूबर को उत्तराखण्ड राज्य के इतिहास के पन्नो में हमेशा के लिए दर्ज कर ली गई है। दीपावली के बाद बांध निर्माण के लिए टेंडर निकालने एवं जनवरी माह में शिलान्यास करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश कर दिया गया है। जमरानी बांध परियोजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों से किया जायेगा। यह बात सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहीं। 

यह भी पढ़ें 👉  रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामला : अधिवक्ता की तहरीर पर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज

शुक्रवार को भाजपा पार्टी कार्यालय में पत्रकार वार्ता करते हुए सांसद एवं केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्राी अजय भट्ट ने पूर्ववर्ती केंद्र सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा यदि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने 1975 में जमरानी बांध परियोजना पर दिलचस्पी दिखाई होती तो आज परियोजना की लागत 2584 करोड़ नहीं पहुचती।उन्होंने कहा जमरानी परियोजना इकाई को संसोधित लागत का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजने को कहा है। जिससे भाजपा की डबल इंजन सरकार इस महत्वाकांक्षी परियोजना को वर्ष 2028 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। श्री भट्ट ने पीएम नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व में जमरानी बांध परियोजना एडीबी वित्तपोषित थी, जो वर्तमान में प्रधानमंत्री कृषि सिचाई योजना के अंतर्गत निर्मित होगी। जिसका लाभ राज्य सरकार को केंद्रांश 80 प्रतिशत की तुलना में 90 प्रतिशत के तहत स्वीकृति मिली है। परियोजना में राज्य सरकार एवं उत्तर प्रदेश को 10प्रतिशत अंश खर्च करना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी, जनता की समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण के दिए अधिकारीयों को निर्देश

जिसके एवज में उत्तर प्रदेश के बरेली रामपुर जिले को सिचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा, साथ ही तराई भावर के जिलों में पीने का पानी एवं डेढ़ लाख हेक्टेयर सिंचाई भूमि के लिए पानी मिलेगा। अकेले हल्द्वानी शहर को 117 एमएलडी पेयजल मिल सकेगा। उन्होंने बताया नैनीताल जिले के बांध परियोजना स्थल के डूब क्षेत्रा में आ रहे 1261 परिवारों को प्रागफार्म में विस्थापन एवं उनको मुआवजे की प्रक्रिया जिला प्रशासन ने पूर्ण कर ली है। पत्रकार वार्ता में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, मेयर डा. जोगेन्द्र रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी चन्दन सिंह बिष्ट, नवीन भट्ट, रंजन बर्गली, भुवन भट्ट, विनोद मेहरा मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news The foundation stone of Jamrani Dam Project will be laid by Prime Minister Narendra Modi in the month of January - Ajay Bhatt Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कोटद्वार में BJP को बड़ा झटका ! 31 साल पुराना रिश्ता टूटा, दिग्गज भुवनेश खर्कवाल ने थामा कांग्रेस का हाथ

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  कोटद्वार। उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने तैयारियों के बीच कोटद्वार में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख भुवनेश खर्कवाल ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जानकारी के अनुसार देहरादून में कांग्रेस की […]

Read More
उत्तराखण्ड

सत्य निकेतन हादसे के विरोध में हल्द्वानी में प्रदर्शन, DU प्रशासन और MCD का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के आह्वान पर विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुधवार (आज) हल्द्वानी बुद्ध पार्क में दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन और दिल्ली महानगर निगम का पुतला दहन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के माध्यम से प्रेषित किया गया।    इस दौरान प्रदर्शन […]

Read More
उत्तराखण्ड

बीजेपी का 2027 मास्टरप्लान ! विकास-राष्ट्रवाद पर दांव के साथ ही रामलीला मैदान विवाद से कांग्रेस पर वार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में बुधवार (आज) आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर मंथन करते हुए विकास, राष्ट्रवाद, सुशासन, जनकल्याण और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को प्रमुख मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र […]

Read More