जल पुलिस की त्वरित कारवाई से बची गंगा में कूदी महिला की जान

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के अंतर्गत नाव घाट से एक महिला ने गंगा में छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोग के शोर मचाने पर समीप मौजूद जल पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को बचा लिया। महिला के गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में छलांग लगाने की बात सामने आई है। महिला की गुमशुदगी थाना पटेल नगर में दर्ज थी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

पुलिस ने महिला को स्वजन के सुपुर्द कर दिया है।थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत शत्रुघ्न मंदिर नाव घाट से सुबह एक महिला ने अचानक गंगा में छलांग लगा दी। महिला जब गंगा में बहने लगी तो आसपास मौजूद लोगों ने हल्ला मचा दिया। समीप ही जल पुलिस की टीम मौजूद थी। महिला करीब 100 मीटर दूरी तक गंगा में बह गई थी। जल पुलिस ने राफ्ट और रस्सियों के सहारे महिला को गंगा से बाहर निकाला। महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद थाना ले गई।

यह भी पढ़ें 👉  पुल के पास संदिग्ध परिस्थिति में मिली महिला की लाश, पुलिस जांच शुरू 

प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि महिला की पहचान रीना (38 वर्ष) पत्नी धनीराम निवासी निकट कारगी चौक थाना पटेल नगर देहरादून के रूप में हुई। यह महिला बीते शनिवार को घर से अचानक गायब हो गई थी। जिसकी गुमशुदगी थाना पटेल नगर देहरादून में पति की ओर से दर्ज कराई गई थी। पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि गृह क्लेश से परेशान होकर गंगा में छलांग लगा दी थी। महिला को स्वजन को सौंप दिया हैं। रेस्क्यू टीम में सुभाष ध्यानी, गजपाल सिंह, रविन्द्र तोमर, विदेश चौहान, राकेश रावत, पुष्कर रावत, महेंद्र सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More