लिव इन में रह रही महिला के प्रेमी ने किया महिला की ही बेटी से दुष्कर्म, पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। पति को छोड़कर ट्रक ड्राइवर के साथ लिव इन में रह रही एक महिला की 10 साल की बेटी के साथ उसके प्रेमी ने ही दुष्कर्म कर दिया। मां द्वारा इस बाबत कोई एतराज नहीं जताने पर बच्ची ने अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपित मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसके प्रेमी की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया राष्ट्रनायकों को नमन 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूलरूप से लक्सर क्षेत्र की रहने वाली महिला पेशे से ट्रक चालक अपने प्रेमी के साथ कनखल थाना के जमालपुर क्षेत्र में लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला की 10 साल की बेटी भी उसके साथ थी। पिछले दिनों उसके प्रेमी ने बच्ची के साथ भी दुष्कर्म किया। लेकिन मां ने इस पर कोई एतराज नहीं जताते हुए बच्ची को ही मुंह बंद रखने के लिए मजबूर किया। बच्ची ने किसी तरह अपने पिता को आपबीती बताई। जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराते हुए उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया है। कनखल थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। बहुत जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news haridwar news The lover of the woman living in the live-in raped the woman's own daughter the police is looking for the accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More