यूयूएसडीए द्वारा कार्यों के दौरान खोदी सडकों पर मंडलायुक्त ने नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी से तीन दिनों के भीतर निरिक्षण कर मांगी आख्या

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों पर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी हल्द्वानी से तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या मांगी है। 

यह भी पढ़ें 👉  उप प्रधान संगठन ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, अधिकार सुनिश्चित करने की उठाई मांग

आयुक्त/ सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा पेयजल एवं सीवर के कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु काफी स्थानों पर सड़कों को खोदा गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि खुदी हुई सड़कों को तत्काल नही भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान खोदे हुये स्थानों को तत्काल भरने के कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे। 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कैं खुदी हुई नही हैं। आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्याें के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिये हैं कि शहर में (यूयूएसडीए) के द्वारा किये जा रहे कार्याे का अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कर तीन दिवस के अन्तर्गत फोटोग्राफ्स के साथ स्पष्ट आख्या देना सुनिश्चित करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: City Magistrate and Sub-District Magistrate City Magistrate and Sub-District Magistrate to inspect the roads dug by UUSDA during the work and submit a report within three days. Uttarakhand News Divisional Commissioner Kumaon Haldwani news has asked for a report after inspection within three days Municipal Commissioner Roads dug by UUSDA during the work The divisional commissioner has asked the Municipal Commissioner उत्तराखण्ड न्यूज तीन दिनों के भीतर निरिक्षण कर मांगी आख्या नगर आयुक्त नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी मंडलायुक्त कुमाऊं यूयूएसडीए द्वारा कार्यों के दौरान खोदी सडकें हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार/देहरादून। भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान के अभियान के क्रम में विजिलेंस की ट्रैप टीम ने हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।   अधिकारी […]

Read More