राज्य सरकार का न तो विकास के प्रति कोई नियोजन हैं, ना ही कोई संवेदनशीलता – सुमित हृदयेश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। राज्य सरकार सिर्फ़ नारा देती है “सबका साथ-सबका विकास” लेकिन धरातल पर विकास ग़ायब हैं। राज्य सरकार का वित्तीय नियोजन, प्रबंधन बिल्कुल शून्य हैं। सरकार के पास बिजली खरीदने का भी पैसा नहीं हैं। विधायक निधि जो कि मार्च माह में आनी थी वो अब जा कर जुलाई माह में आई हैं तो इससे साफ प्रतीत हो रहा हैं की सरकार वित्तीय प्रबंधन को अंधेरे की तरफ धकेल रही हैं। यह बात प्रेस को जारी अपने सन्देश में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने कही। 

यह भी पढ़ें 👉  प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

उन्होंने कहा कि कल रात कई घंटों तक बिजली की कटौती हुई। जिसके बाद मैंने देर रात बिजली विभाग के अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की तो उन्होंने बताया कि यह बिजली कटौती मुख्यालय से ही की जा रही हैं। भाजपा सरकार केवल धार्मिक उन्मात फैला कर राज कर रही हैं। ना तो इनका विकास के प्रति कोई नियोजन हैं ना कोई संवेदनशीलता हैं और ना आम जनमानस की परेशानी की कोई चिंता हैं। आज तक महंगाई, बेरोज़गारी, नशे के ख़िलाफ़ भी राज्य सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। मेरी स्व.माताजी डॉ.श्रीमती इंदिरा हृदयेश भी यहाँ काबिना मंत्री रही तब हल्द्वानी में 24 घंटे बिजली रहती थी और आज दुर्भाग्यपूर्ण विषय हैं कि कांग्रेस की सरकार राज्य में नहीं हैं, अगर सरकार होती तो मैं यह विश्वास दिलाता हूँ की हल्द्वानी में एक मिनट की भी बिजली कटौती नहीं होती। मैं अपना गहरा विरोध राज्य की सरकार और विभाग दोनों के प्रति दर्ज कराता हूँ और मेरी यह माँग हैं की हल्द्वानी कुमाऊँ का प्रवेश द्वार हैं कुमाऊँ की आर्थिक राजधानी हैं और सबसे महत्वपूर्ण शहर इस कुमाऊँ का हैं। मा.मुख्यमंत्री जी तुरंत घोषणा करे की अब हल्द्वानी में बिजली कटौती बिलकुल नहीं होगी  वरना कांग्रेस पार्टी के समस्त कार्यकर्ता, विधायकगण मिलकर एक भारी विरोध प्रदर्शन करेंगे। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news MLA Sumit Hridyesh The state government has neither any planning nor any sensitivity towards development - Sumit Hridayesh Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More