प्रदेश सरकार ने एक बार फिर तीन आईएएस अफसरों समेत दस अधिकारियों के दायित्वों में किया फेरबदल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ऐन पहले प्रदेश सरकार ने तीन आईएएस अफसरों समेत दस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इस संबंध में बुधवार देर रात कार्मिक विभाग ने आदेश जारी किए।

आदेश के अनुसार, सचिव एचसी सेमवाल से मानवाधिकार आयोग सचिव का दायित्व हटाते हुए यह जिम्मेदारी दीपेंद्र कुमार चौधरी को सौंपी है। समाज कल्याण निदेशक आशीष भटगाईं को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय और मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर विवि की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय काडर के अपर सचिव अतर सिंह से गृह विभाग हटा दिया है। पीसीएस अधिकारी मोहम्मद नासिर से पंतनगर विश्वविद्यालय के निदेशक प्रशासन की जिम्मेदारी हटाकर उन्हें डॉ.आरएस टोलिया प्रशासनिक अकादमी नैनीताल का संयुक्त निदेशक बनाया है। वहीं, पंकज उपाध्याय को सचिव जिला विकास प्राधिकरण यूएसनगर के सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है। पीसीएस अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को नादेही चीनी मिल का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। कौस्तुभ मिश्र से यूएसनगर जिला विकास प्राधिकरण सचिव का दायित्व हटा दिया गया है। हरिद्वार के एसडीएम जितेंद्र कुमार को नगर निगम रुड़की का नगर आयुक्त जबकि विजय नाथ शुक्ला को नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण सचिव और महाप्रबंधक केएमवीएन बनाया है। शुक्ला से रुड़की नगर निगम के आयुक्त और डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी वापस ली है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news The state government once again reshuffled the responsibilities of ten officers including three IAS officers Transferred news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More