प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने प्रावधानों के विपरीत संचालित क्लिनिको एवं मेडिकल स्टोर्स पर की छापेमारी  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मरीजों के उपचार के दौरान लापरवाही की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद शुक्रवार (आज) अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रश्मि पंत, सिटि मजिस्ट्रेट रिचा सिंह, डॉ मणि भूषण पंत एवं कॉर्डिनेटर राघवेंद्र रावत व प्रशासन की टीम ने राजेन्द्र नगर, राजपुरा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा प्रावधानों के विपरीत अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लिनिको के ऊपर छापेमारी की गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

बताते चलें कि बीते दिनों लालकुआं में झोला छाप डॉक्टर की लापरवाही से बच्ची की मौत हो गई थी, जिसके बाद ही प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग ने शहर के मेडिकल स्टोर्स एवं क्लीनिकों में छापा मार कार्यवाही की। सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह और एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत की अगुवाई वाली टीम ने शुक्रवार दोपहर को वार्ड 12 के राजेंद्र नगर शिव मंदिर के पास स्थित मानवी मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। इस दौरान बड़ी मात्रा में खुली दवाइयां मिली। मेडिकल स्टोर में ही एक व्यक्ति को ड्रिप चढ़ाकर इलाज भी दिया जा रहा था। जबकि उस समय वहां कोई डॉक्टर या फार्मासिस्ट भी नहीं था। ऐसे में संबंधित मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई अमल में लाई गई। मेडिकल प्रोपराइटर पर ₹10000 का चालान भी किया गया और 3 दिनों के भीतर सभी कागजातों के साथ उपस्थित होने को कहा गया है इसके साथ ही डॉक्टर रश्मि पंत ने बताया हल्द्वानी में आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

ऑनलाइन गेमिंग में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट में कम रकम लगाकर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर 1.77 करोड़ रुपये की साइबर ठगी के मामले में उत्तराखंड एसटीएफ ने राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में ठगी की रकम में से करीब 14 लाख […]

Read More
उत्तराखण्ड

पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत में युवक की मौत

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  पौड़ी। यहां श्रीनगर मोटर मार्ग पर बैंग्वाड़ी गांव के समीप पिकअप वाहन और स्कूटी की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बैंग्वाड़ी गांव के पास […]

Read More
उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More