जंगल में घास काटने आई महिला को बाघ ने बनाया निवाला  

ख़बर शेयर करें -

जसपाल सिंह, खबर सच है संवाददाता

खटीमा।  उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा में महिला को बाघ ने निवाला बना लिया। घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार खटीमा क्षेत्र के सुरई कक्ष संख्या 47 (ब) में घास काटने आई महिला को बाघ ने निवाला बना लिया। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने खोजबीन कर शव को बरामद किया। घटनाक्रम के मुताबिक बुधवार सुबह करीब 11 बजे बग्गा निवासी भागुली (70) पत्नी स्व. नैन सिंह वृक्षारोपण क्षेत्र के अंदर घास काटने गई हुई थी। वह बैठकर घास काट रही थी। अचानक से बाघ ने महिला पर पीछे से हमला कर दिया। बाघ ने महिला की गर्दन को दबोचा, जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल ने घटना की सूचना मिलते ही टीम गठित कर घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने घटनास्थल के आसपास क्षेत्रों की सघन तलाशी लेने के साथ ही बाघ की उपस्थिति के पद चिन्ह व निशानों की खोजबीन की। खोजबीन के दौरान कक्ष संख्या 47 (ब) में बाघ के स्पष्ट पद चिन्ह नहीं मिले। टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को बरामद किया। जिसमें बाघ के बाल मिले जिन्हें सैंपल के रूप में एकत्र किया गया। इसके साथ ही शव में मौजूद बाघ ने किए गए घाव से बाघ की लार का सलाइवा सैंपल लिया गया। जिसे सलाइवा स्टिक में एकत्र किया गया। घटनास्थल पर बाघ की उपस्थिति व बाघ की गतिविधियों की खोजबीन के लिए घटनास्थल पर ट्रैप कैमरा लगाए जा रहे हैं। मौके पर ही जीपीएस रीडिंग साक्ष के लिए संकलित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 22 चालान काटकर वसूला ₹9,600 जुर्माना  

टीम में डिप्टी रेंजर सतीश चन्द्र रिखाडी, वन दरोगा अजमत खां, चन्द्रपाल, रामेश्वर दयाल वर्मा, संजय कुमार, मुकेश कुमार, चन्द्र प्रकाश, सुखबिंदर, सतपाल सिंह, दीपक कुमार, रविन्द्र कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Khatima news The tiger made a bite of a woman who came to cut grass in the forest US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल जिले में स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रो में एक दिवसीय अवकाश घोषित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा 2 सितंबर को नैनीताल जिले के लिए जारी किए गए ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ललित मोहन रयाल ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर जिले में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।   […]

Read More
उत्तराखण्ड

शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित हुई ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के वृहद सभागार में आज ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी-2026 का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय “भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएँ एवं चुनौतियाँ” रहा।    कार्यक्रम में हल्द्वानी ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 40 से अधिक राजकीय, अर्द्धसरकारी एवं प्राइवेट […]

Read More
उत्तराखण्ड

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप :  भड़के जनाक्रोश के बाद होटल में तोड़फोड़; प्रबंधन भी जांच के घेरे में

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  ऋषिकेश। यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की घटना से नाराज लोगों ने उस होटल में तोड़फोड़ कर विरोध जताया, जहां वारदात होने का आरोप है। ऋषिकेश में सामने आए इस शर्मनाक कृत्य में जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, होटल प्रबंधन की भूमिका भी सवालों के घेरे […]

Read More